{"_id":"66924774ae74aa3e960fbf29","slug":"vegetable-prices-doubled-in-rural-areas-due-to-floods-in-bareilly-2024-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ की आफत में मुनाफाखोरी: सब्जियों के भाव हुए दोगुने, ग्रामीण क्षेत्रों में पांच दिनों में बढ़ गए दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ की आफत में मुनाफाखोरी: सब्जियों के भाव हुए दोगुने, ग्रामीण क्षेत्रों में पांच दिनों में बढ़ गए दाम
Sat, 13 Jul 2024 02:53 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Jul 2024 02:53 PM IST
सार
बरेली जिले में बाढ़ आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जियों के भाव शहरी क्षेत्र के बराबर जा पहुंचे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में टमाटर के भाव 100, धनिया 200 और लहसुन के दाम 250 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।
विज्ञापन
सब्जियों के दाम बढ़े
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारी बारिश के दौरान बरेली में सब्जियों की कीमत बढ़ी लेकिन देहात में स्थिर रही, लेकिन अब बाढ़ की आफत के बीच मुनाफाखोर सक्रिय हो गए हैं। इस कारण सब्जियों की कीमतें महज पांच दिनों में डेढ़ से दोगुनी तक जा पहुंची है। इससे बाढ़ की आफत झेल रहे ग्रामीणों पर महंगाई भारी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में टमाटर के भाव 100, धनिया 200 और लहसुन के दाम 250 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
बाढ़ आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जियों के भाव शहरी क्षेत्र के सापेक्ष जा पहुंचे हैं। हालांकि, विक्रेताओं का तर्क है कि बारिश व बाढ़ से किसानों के खेत में खड़ी सब्जी की फसल बर्बाद हो गई है। पानी भरने से फसल को भारी नुकसान हुआ है। लागत निकालने के लिए किसान फसल को ऊंचे दामों में बेच रहे हैं। इसलिए बाजार में और फुटकर में भी कीमतें बढ़ गई हैं। भंडारण से इन्कार किया है।
विज्ञापन
पालेज की सब्जियां पूरी तरह नष्ट, पालक गायब
मीरगंज के नन्हे ठेकेदार के मुताबिक बाढ़ आने से पालेजों की सब्जियां पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। किसानों को काफी नुकसान हुआ है। सब्जी विक्रेता मान सिंह के मुताबिक सब्जियों के भाव मंडी में ही बढ़ गए हैं तो उन्हें भी महंगी बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन
बाजार तक राशन पहुंचने में दिक्कत, बढ़ी कीमत
नवाबगंज के किराना व्यापारी शनि गुप्ता के मुताबिक लोडिंग माल आने में बारिश की अड़चन है। ग्राहक भी कम आ रहे हैं। बाजार में प्रति किलो अरहर की दाल पहले 150 से 180 रुपये, उड़द दाल 120 से 140, मसूर दाल 90 से 110, बेसन 80 से 100, चावल मंसूरी 42 से 50, हल्दी 100 से 200, मिर्च 240 से 280 रुपये प्रतिकिलो में बिक रही है। अन्य किराना के दाम स्थिर हैं।
सब्जी बीते सप्ताह भाव अब कीमत
टमाटर 40 100
भिंडी 30 60
आलू 25 40
बंद गोभी 30 50
धनिया 100 200
लहसुन 150 250
प्याज 30 50
लौकी 30 40
तुरई 20 50
अरबी 35 60
नोट : सब्जियों के दाम प्रति किलो रुपये में।
नवाबगंज के किराना व्यापारी शनि गुप्ता के मुताबिक लोडिंग माल आने में बारिश की अड़चन है। ग्राहक भी कम आ रहे हैं। बाजार में प्रति किलो अरहर की दाल पहले 150 से 180 रुपये, उड़द दाल 120 से 140, मसूर दाल 90 से 110, बेसन 80 से 100, चावल मंसूरी 42 से 50, हल्दी 100 से 200, मिर्च 240 से 280 रुपये प्रतिकिलो में बिक रही है। अन्य किराना के दाम स्थिर हैं।
सब्जी बीते सप्ताह भाव अब कीमत
टमाटर 40 100
भिंडी 30 60
आलू 25 40
बंद गोभी 30 50
धनिया 100 200
लहसुन 150 250
प्याज 30 50
लौकी 30 40
तुरई 20 50
अरबी 35 60
नोट : सब्जियों के दाम प्रति किलो रुपये में।