फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Veerangana Rani Avantibai Mahila Mahavidyalaya admission starts from June 26

मिशन एडमिशन: छात्राओं के लिए बेहतर विकल्प है बरेली का यह कॉलेज, 26 जून से शुरू हो रही प्रवेश प्रक्रिया

Thu, 22 Jun 2023 02:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Jun 2023 02:17 PM IST
सार

वीरांगना रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में 26 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रहा है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। छात्राएं कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश फॉर्म भर सकेंगी। 

विज्ञापन
Veerangana Rani Avantibai Mahila Mahavidyalaya admission starts from June 26
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के वीरांगना रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में प्रवेश के लिए 26 जून से प्रक्रिया शुरू होगी। कम फीस में बेहतर शिक्षा हासिल करने के लिए यह बेहतर विकल्प है। प्राचार्य डॉ. मनीषा राव ने बताया कि समय से पाठ्यक्रम पूरा कराने और बेहतर शिक्षण देने का हर संभव प्रयास कॉलेज की ओर से किया जाता है। छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए भी आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन


प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। छात्राएं कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश फॉर्म भर सकेंगी। फॉर्म भरने के बाद उसकी हार्डकॉपी कॉलेज में जमा करनी होगी। इसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्राओं का चयन किया जाएगा। मेरिट में शामिल छात्राओं को दाखिले के लिए कॉलेज की वेबसाइट पर ही पंजीकरण कराना होगा। एडमिशन से जुड़ी जानकारी कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन

उपलब्ध सीटों की संख्या

स्नातक
बीए - 720
बीएससी (बायो) - 80
बीएससी (मैथ) - 80 
बी.कॉम - 160 

परास्नातक 

समाजशास्त्र - 60
राजनीति विज्ञान - 60
गृहविज्ञान - 60
संगीत - 60

खेल और अन्य गतिविधियों में भी अवसर

कॉलेज में पढ़ाई के अलावा खेल और अन्य गतिविधियों में भी छात्राओं को मौका दिया जाता है। एनएसएस का भी विकल्प मौजूद है। कॉलेज में समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं और शिविर भी आयोजित किए जाते हैं।

छात्राओं की सुरक्षा पर दिया जाता है विशेष ध्यान

प्राचार्य का कहना है कि कॉलेज परिसर में छात्राओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है। कॉलेज की टीम भी छात्राओं के साथ उचित व्यवहार करती है। यह भी ध्यान दिया जाता है कि कॉलेज परिसर के आस-पास छात्राएं सुरक्षित महसूस करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed