{"_id":"619a997b4335ac7bff3c0735","slug":"varun-gandhi-met-the-family-members-of-the-student-bareilly-news-bly466881130","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के परिवार वालों से मिले सांसद वरुण गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के परिवार वालों से मिले सांसद वरुण गांधी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा/पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी रविवार को बरखेड़ा इलाके में छात्रा के घर सुबह करीब दस बजे पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों से मुलाकात की और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। पिता ने बताया कि वरुण गांधी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दोषियों को पकड़कर सजा दिलाई जाएगी। इसके बाद गांवों में जनसभा के लिए चले गए।
जिले में दो दिवसीय दौरे पर आए सांसद वरुण गांधी रविवार को सुबह छात्रा के घर पहुंचे। इसके बाद पीड़ित परिवा के सदस्यों से अकेले में मुलाकात की। छात्रा के साथ हुई घटना की पूरी जानकारी। इसके बाद परिवार को सांत्वना देते हुए सांसद वरुण गांधी ने कहा कि पुलिस से मिलकर दोषियों को तत्काल गिरफ्तारी कराई जाएगी। घटना को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही पुलिस को नहीं बरतने दी जाएगी। करीब 15 मिनट की वार्ता के बाद बाहर आए गए। छात्रा के पिता ने बताया कि वरुण गांधी ने परिवार से मुुलाकात की और दोषियों को जल्द सजा दिलाने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा गांव में जनसभा के लिए चले गए। गांव में जनसभा के दौरान रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने पुलिस की शिकायत की। सांसद को बताया कि पुलिस पूछताछ के लिए निर्दोष लोगों को पकड़कर ले जा रही है। सांसद ने भरोसा दिलाया कि कोई निर्दोष नहीं पकड़ा जाएगा। पुलिस पूछताछ के बाद निर्दोष लोगों को छोड़ देगी।