फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Varun Gandhi did not attend CM Yogi program in Pilibhit

लोकसभा चुनाव: पीलीभीत से वरुण गांधी की दूरी बरकरार, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी नहीं पहुंचे मौजूदा सांसद

Wed, 03 Apr 2024 12:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Apr 2024 12:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में माहौल बनाने के लिए प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया। सीएम के कार्यक्रम में मौजूदा सांसद वरुण गांधी की कमी अखरी।   

विज्ञापन
Varun Gandhi did not attend CM Yogi program in Pilibhit
सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत लोकसभा सीट से दो बार के सांसद वरुण गांधी ने टिकट कटने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र से दूरी बना ली है। भाजपा की ओर से टिकट तय होने के बाद पहली बार मंगलवार को पीलीभीत पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में भी वे नहीं आए। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सीएम की सभा में मौजूदा सांसद की कमी   वहां मौजूद सभी लोगों को अखर रही थी।

विज्ञापन


मेनका गांधी और वरुण गांधी की कर्मस्थली रही पीलीभीत में 35 वर्ष में यह पहला मौका है, जब इन दोनों में कोई भी मैदान में नहीं है। भाजपा ने वरुण गांधी की जगह प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद पर दांव लगाया है। हालांकि टिकट कटने के बाद सांसद वरुण गांधी ने अपने लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए भावुक खुला पत्र लिखा था। इसमें मां का हाथ पकड़े तीन साल के बच्चे की अपनी कहानी से अपना नाता भी पीलीभीत की जनता से मजबूत किया। 
विज्ञापन


इसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान में वरुण गांधी पीलीभीत आएंगे। मुख्यमंत्री के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में स्थानीय नेता व जनता इस उम्मीद में थी कि वरुण गांधी यहां पहुंचेंगे और मंच पर नजर आएंगे। मगर, आखिरकार लोगों को निराशा हाथ लगी। फिलहाल, नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा पीलीभीत में प्रस्तावित है तो स्थानीय लोगों को एक बार फिर उम्मीद है कि वरुण इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed