फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   varun gandhi advised the voters dont vote for those who raise jai shriram slogan

जनता से बोले वरुण गांधी: ऐसा न हो कि कोई जय श्रीराम बोले और आप उसे वोट दे दें; गांधी परिवार पर कही ये बात

Tue, 29 Aug 2023 04:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Aug 2023 04:03 PM IST
सार

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि कोई आया। उसने भारत माता की जय बोल दिया... जय श्रीराम बोल दिया और आप उसे वोट डाल दे दें। उसके बाद आपके वोट की गिनती सिर्फ एक संख्या बनकर रह जाएगी।

विज्ञापन
varun gandhi advised the voters dont vote for those who raise jai shriram slogan
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सांसद वरुण गांधी अपने बगावती तेवरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वो अक्सर पार्टी लाइन से अलग हटकर बयान देते हैं। सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत पहुंचे वरुण गांधी ने फिर ऐसा बयान दिया है, जिससे सियासी पारा चढ़ सकता है। उन्होंने जनता को नसीहत देते कहा कि भेड़ चाल में शामिल होकर वोट न दें। ऐसा न हो कि कोई आए, भारत की जय बोले, जय श्रीराम बोले और आप उसे वोट दे दें।

विज्ञापन


भाजपा सांसद वरुण गांधी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने ग्राम पीराताल, मोहम्मदगंज, सैजना, गोयल कॉलोनी, महुआ, जमुनिया, इग्घरा आदि ग्रामों में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब भी मैं विदेश जाता हूं तो वहां के लोग मुझसे पूछते हैं कि पीलीभीत कैसा है। मुझे लगता है कि हमारी पहचान पीलीभीत से हैं और पीलीभीत की पहचान हमसे। यह बहुत पवित्र संगम है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: 'पता नहीं महाराज कब सीएम बन जाएं फिर हमारा क्या होगा', समर्थकों ने साधु को टोका तो वरुण गांधी ने ली चुटकी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सांसद ने जनता को दी नसीहत 

वरुण गांधी ने आगे कहा कि मैं जब भी यहां आता हूं। बंगाली समाज से मिलता हूं। उनसे निवेदन करता हूं कि आप किसी को भी वोट दें, लेकिन भेड़ चाल में शामिल होकर किसी को वोट न दें। अपना दिमाग लगाएं। ऐसा नहीं होना चाहिए कि कोई आया और उसने भारत माता की जय बोल दिया... जय श्रीराम बोल दिया। आप उसे वोट डाल दे दें। उसके बाद आपके वोट की गिनती सिर्फ एक संख्या बनकर रह जाएगी। 


 

भाजपा सांसद ने गांधी परिवार की तारीफ करते हुए नेताओं पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार उस किस्म का नहीं है, जो आपसे मीठी-मीठी बातें करके आपका वोट चोरी कर ले। उन्होंने कहा कि वो भले कड़वी बात बोलें, लेकिन बोलेंगे हमेशा सच। उन्होंने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो केवल झूठा ड्रामा करके आपका वोट लेकर चले जाएं। भाजपा सांसद के इस बयान से एक बार फिर से कई कयास लगाए जाने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed