जनता से बोले वरुण गांधी: ऐसा न हो कि कोई जय श्रीराम बोले और आप उसे वोट दे दें; गांधी परिवार पर कही ये बात
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि कोई आया। उसने भारत माता की जय बोल दिया... जय श्रीराम बोल दिया और आप उसे वोट डाल दे दें। उसके बाद आपके वोट की गिनती सिर्फ एक संख्या बनकर रह जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद वरुण गांधी अपने बगावती तेवरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वो अक्सर पार्टी लाइन से अलग हटकर बयान देते हैं। सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत पहुंचे वरुण गांधी ने फिर ऐसा बयान दिया है, जिससे सियासी पारा चढ़ सकता है। उन्होंने जनता को नसीहत देते कहा कि भेड़ चाल में शामिल होकर वोट न दें। ऐसा न हो कि कोई आए, भारत की जय बोले, जय श्रीराम बोले और आप उसे वोट दे दें।
भाजपा सांसद वरुण गांधी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने ग्राम पीराताल, मोहम्मदगंज, सैजना, गोयल कॉलोनी, महुआ, जमुनिया, इग्घरा आदि ग्रामों में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब भी मैं विदेश जाता हूं तो वहां के लोग मुझसे पूछते हैं कि पीलीभीत कैसा है। मुझे लगता है कि हमारी पहचान पीलीभीत से हैं और पीलीभीत की पहचान हमसे। यह बहुत पवित्र संगम है।
ये भी पढ़ें- UP: 'पता नहीं महाराज कब सीएम बन जाएं फिर हमारा क्या होगा', समर्थकों ने साधु को टोका तो वरुण गांधी ने ली चुटकी
सांसद ने जनता को दी नसीहत
वरुण गांधी ने आगे कहा कि मैं जब भी यहां आता हूं। बंगाली समाज से मिलता हूं। उनसे निवेदन करता हूं कि आप किसी को भी वोट दें, लेकिन भेड़ चाल में शामिल होकर किसी को वोट न दें। अपना दिमाग लगाएं। ऐसा नहीं होना चाहिए कि कोई आया और उसने भारत माता की जय बोल दिया... जय श्रीराम बोल दिया। आप उसे वोट डाल दे दें। उसके बाद आपके वोट की गिनती सिर्फ एक संख्या बनकर रह जाएगी।
भाजपा सांसद ने गांधी परिवार की तारीफ करते हुए नेताओं पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार उस किस्म का नहीं है, जो आपसे मीठी-मीठी बातें करके आपका वोट चोरी कर ले। उन्होंने कहा कि वो भले कड़वी बात बोलें, लेकिन बोलेंगे हमेशा सच। उन्होंने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो केवल झूठा ड्रामा करके आपका वोट लेकर चले जाएं। भाजपा सांसद के इस बयान से एक बार फिर से कई कयास लगाए जाने शुरू हो गए हैं।