फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saharanpur-Gomtinagar Vande Bharat Express train schedule change

Railway News: सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड्यूल में फिर बदलाव, नौ दिसंबर से नियमित संचालन

Sat, 06 Dec 2025 06:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2025 06:51 AM IST
सार

सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन नौ दिसंबर से शुरू हो जाएगा। इस वंदे भारत ट्रेन के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन
Saharanpur-Gomtinagar Vande Bharat Express train schedule change
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : संवाद

विस्तार

सहारनपुर-लखनऊ के बीच प्रस्तावित 26503-04 वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड्यूल में फिर तब्दीली की गई है। अब यह ट्रेन सोमवार को गोमतीनगर और मंगलवार को सहारनपुर से नहीं चलेगी। बुधवार को गाड़ी का शेड्यूल जारी करते हुए इसके सहारनपुर-गोमतीनगर के बीच नियमित संचालन के लिए नौ दिसंबर की तारीख घोषित की गई थी। गाड़ी का संचालन सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन होना था।

विज्ञापन


शुक्रवार को फिर से जो शेड्यूल जारी किया गया है उसके अनुसार 26503 सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत का मंगलवार और 26504 गोमतीनगर-सहारनपुर वंदे भारत का संचालन सोमवार को किया जाएगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि नौ दिसंबर से गाड़ी का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


समय सारिणी जारी 
उन्होंने बताया कि 26503 सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह 5:05 बजे सहारनपुर से चलने के बाद 5:40 बजे रुड़की, 6:25 बजे नजीबाबाद, 8:00 बजे मुरादाबाद, 9:40 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद 11:07 बजे शाहजहांपुर, 12:28 बजे सीतापुर, दोपहर 1:34 बजे डालीगंज और 2:05 बजे गोमती नगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


26504 गोमतीनगर-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन गोमतीनगर से दोपहर 3:10 बजे चलने के बाद 3:28 बजे डालीगंज, 4:33 बजे सीतापुर, शाम 6:08 बजे शाहजहांपुर, 7:05 बजे बरेली आएगी। इसके बाद रात 8:35 बजे मुरादाबाद, 9:54 बजे नजीबाबाद, 10:42 बजे रुड़की और 11:50 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed