फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vande Bharat welcomed with slogans of Bharat Mata at Bareilly Junction

Vande Bharat: बरेली जंक्शन पर भारत माता के जयकारों के साथ वंदे भारत का स्वागत, नियमित संचालन आज से

Sun, 01 Sep 2024 06:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 01 Sep 2024 06:04 AM IST
सार

पीएम मोदी ने 12:55 बजे वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत को मेरठ से रवाना किया। यह ट्रेन शाम 4:05 बजे बरेली जंक्शन पर पहुंचीं। यहां जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। 

विज्ञापन
Vande Bharat welcomed with slogans of Bharat Mata at Bareilly Junction
बरेली जंक्शन पर पहुंची मेरठ-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-लखनऊ वंदे भारत का शनिवार को पहली बार बरेली जंक्शन पहुंचने पर भारत माता के जयकारों के साथ स्वागत किया गया। पहले दिन शाम 4:05 बजे यह ट्रेन बरेली पहुंची। आठ मिनट ठहराव के बाद 4:13 बजे लखनऊ रवाना हो गई। बरेली से 150 जायरीन और छात्र-छात्राओं समेत 50 अन्य अतिथि यात्री ट्रेन में सवार हुए।

विज्ञापन

 
पीएम मोदी ने 12:55 बजे वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत को मेरठ से रवाना किया। बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन के स्वागत के लिए मंच बनाया गया।  यहां वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, महापौर उमेश गौतम ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन


शनिवार को उर्स और पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण जंक्शन पर कई स्टेशनों से जीआरपी और आरपीएफ को बुलाकर तैनात किया गया। डीआरएम आरके सिंह, सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता भी ट्रेन से बरेली पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी थाने के पास ट्रेन को ठहराव दिया गया। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि देहरादून-लखनऊ के मुकाबले मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार ज्यादा रखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे 10 मिनट में तय की 224 किमी की दूरी
पहले दिन वंदे भारत एक्सप्रेस ने मेरठ-लखनऊ के बीच 224 किमी की दूरी तीन घंटा 10 मिनट में तय कर ली। इस रेल खंड में ट्रेन की औसत रफ्तार 74 किमी प्रति घंटा रही। यह देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस से ज्यादा है। देहरादून-लखनऊ वंदे भारत देहरादून-बरेली के बीच 309 किमी दूरी चार घंटे 40 मिनट में तय करती है। इसकी औसत रफ्तार 60 किमी के आसपास है। 

मेरठ से नियमित संचालन आज से
22491 लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन रविवार और 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सोमवार से नियमित शुरू हो जाएगा। रविवार को दोपहर 2:45 बजे लखनऊ से चलने के बाद यह ट्रेन शाम 6:02 बजे बरेली आएगी। शाम 7:32 बजे मुरादाबाद और रात 10 बजे मेरठ पहुंचेगी। सोमवार को सुबह 6:35 बजे मेरठ से चलकर 8:35 बजे मुरादाबाद, 9:56 बजे बरेली आएगी और दोपहर 1:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

कई ट्रेनों को रोककर वंदे भारत को गुजारा 
वंदे भारत एक्सप्रेस के मेरठ से चलने का समय सुबह 6:35 बजे है। पहले दिन इसे दोपहर 12:55 बजे चलाया गया। इस कारण वंदे भारत एक्सप्रेस को पास करने के लिए कई ट्रेनों को रास्ते के स्टेशनों पर ठहराव दिया गया। बरेली जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस से पहले 20504 राजधानी एक्सप्रेस आई। इसके पीछे वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया गया। मेरठ से ट्रेन चलने से पहले ही सभी स्टेशनों को स्पष्ट आदेश था कि वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार कम नहीं होनी चाहिए। ऐसे में अन्य ट्रेनों को रोकना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed