फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vande Bharat Express Will Run Between Lucknow-Dehradun from 12 March

Vande Bharat: 12 मार्च से देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत में करिए सफर, बरेली समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Sun, 10 Mar 2024 06:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Mar 2024 06:41 AM IST
सार

अब बरेली से वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर सकेंगे। 12 मार्च से इस ट्रेन का संचालन शुरू हो रहा है। सेमी हाई स्पीड ट्रेन लखनऊ-देहरादून के बीच चलेगी। जल्द ही ऑनलाइन टिकट की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
Vande Bharat Express Will Run Between Lucknow-Dehradun from 12 March
Vande Bharat - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

रेलवे ने बरेलीवासियों को वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में चुनावी सौगात दी है। 12 मार्च से देहरादून-लखनऊ के बीच इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। उत्तर रेलवे ने इसकी समयसारणी छह मार्च को ही जारी कर दी थी। रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद शनिवार को इसके संचालन की तारीख भी घोषित कर दी गई। इससे पहले देहरादून-लखनऊ रूट पर स्पीड ट्रायल पूरा कर लिया गया है। यह ट्रेन 110 किमी प्रति घंटा की औसत रफ्तार से दौड़ेगी।

विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस 12 मार्च को अपराह्न 2:45 बजे देहरादून से चलकर 3:26 बजे हरिद्वार, 5:40 बजे मुरादाबाद, शाम 7:03 बजे बरेली आएगी। बरेली जंक्शन पर दो मिनट ठहराव के बाद रात 10:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 13 मार्च को लखनऊ से यह ट्रेन सुबह 5:15 बजे चलने के बाद 8:15 बजे बरेली आएगी। 9:57 बजे मुरादाबाद और अपराह्न 1:35 बजे देहरादून पहुंचेगी।
विज्ञापन


इतना किराया किया गया निर्धारित 
यह ट्रेन देहरादून-लखनऊ के बीच 590 किमी की आठ घंटे में तय करेगी। शाहजहांपुर में इस ट्रेन को ठहराव नहीं दिया गया है। देहरादून से लखनऊ का किराया अलग-अलग श्रेणियों में 1,200 से 1,800 रुपये निर्धारित किया गया है। 15 मार्च से वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम आरके सिंह ने बताया कि देहरादून से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 12 मार्च से शुरू हो जाएगा। सप्ताह में छह दिन इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन का संचालन किया जाएगा। आठ कोच की ट्रेन के संचालन को बोर्ड की स्वीकृति मिल गई है। देहरादून-लखनऊ के बीच स्पीड ट्रायल पूरा किया जा चुका है।

आठ महीने से चल रही थी कवायद 
वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की कवायद आठ माह से चल रही थी। बरेली होते हुए सहारनपुर-लखनऊ, देहरादून-लखनऊ, लखनऊ-दिल्ली और मुरादाबाद-अयोध्या के बीच आठ माह में 12 बार स्पीड ट्रायल हुए। सबसे ज्यादा ट्रायल देहरादून-लखनऊ रूट पर ही किए गए। स्पीड ट्रायल सफल होने और सुरक्षा-संरक्षा संबंधी अन्य तकनीकी पहलुओं को परखने के बाद रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन पर मुहर लगा दी।

जंक्शन पर यात्री सुविधाओं में होगी वृद्धि
बरेली जंक्शन पर यात्री सुविधाओं में जल्द इजाफा किया जाएगा। रेलवे की सुझाव समिति ने इस संबंध में कई प्रस्ताव मंडल मुख्यालय को दिए हैं। इनमें कुछ प्रस्तावों पर मुहर लग चुकी है। अप्रैल में जंक्शन पर यात्रियों को शीतल और शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा। द्वितीय श्रेणी यात्री प्रतीक्षालय में पंखे लगाने के साथ सर्कुलेटिंग एरिया में छांव के लिए शेड भी बनाया जाएगा। जंक्शन का उच्चीकरण और विस्तार प्रस्तावित है। ऐसे में कुछ सुझावों पर ब्लू प्रिंट तैयार होने के बाद काम करने की बात कही गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed