{"_id":"66779047ea39391bf7072b6b","slug":"vande-bharat-express-rescheduled-by-four-hours-bareilly-news-c-4-bly1015-425877-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चार घंटे रि-शेड्यूल की गई वंदे भारत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चार घंटे रि-शेड्यूल की गई वंदे भारत एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुरादाबाद-बरेली रेलखंड के दुगनपुर स्टेशन यार्ड में मेगा ब्लॉक के कारण 22546/22545 देहरादून-लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस को चार घंटे रि-शेड्यूल किया गया है। 24 जून तक यह ट्रेन देहरादून से चार घंटे देरी से चलाई जाएगी। यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन पिछले तीन दिन से यात्रियों को इंतजार करा रही है। शुक्रवार को हरिद्वार के पास ओएचई क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रेन चार घंटे देरी से बरेली आई थी।
देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का देहरादून से चलने का समय दोपहर 2:25 बजे है। शनिवार को यह ट्रेन दुगनपुर में ब्लॉक के कारण चार घंटे देरी से शाम 6:25 बजे देहरादून से चलाई गई। वंदे भारत एक्सप्रेस के बरेली आने का समय शाम 7:03 बजे है, लेकिन शनिवार को यह ट्रेन रात 11:20 बजे बरेली आई। लखनऊ-देहरादून एक्सप्रेस को भी रि-शेड़्यूल किया गया है। इस ट्रेन के लखनऊ से चलने का समय सुबह 5:15 बजे है। शनिवार को इसे लखनऊ से 9:26 बजे चलाया गया। सुबह 8:33 बजे के स्थान पर चार घंटे देरी से दोपहर 12:44 बजे बरेली आई।
इधर, ब्लॉक के कारण 12369 कुंभ एक्सप्रेस, 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 15909/15910 अवध-असम एक्सप्रेस को रूट बदलकर चलाया गया। 20504 राजधानी एक्सप्रेस, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 12326 गुरुमुखी एक्सप्रेस, 04096 आनंद विहार-अयोध्या विशेष ट्रेन, 12370 कुंभ एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को चार घंटे तक इंतजार कराया। अप-डाउन लाइन की ज्यादातर ट्रेनें शनिवार को ब्लॉक के कारण देरी से बरेली आईं। संवाद