फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   vaccination

टीकाकरण न कराने वालों न दें योजनाओं का लाभ

Mon, 06 Jan 2020 06:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
vaccination
बदायूं। सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान का डीएम कुमार प्रशांत ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा जो व्यक्ति गांव में टीकाकरण में सहयोग न करें, उसे किसी भी सरकारी योजना का लाभ न दिया जाए, क्योंकि यह टीका बच्चों को तमाम बीमारियों से बचाता है। इसलिए यह टीका लगवाना जरूरी है।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम कुमार प्रशांत ने ब्लॉक जगत के तालगांव में स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में, ब्लॉक सालारपुर के गांव हुसैनपुर में सीडीओ निशा अनंत ने, ब्लॉक कादरचौक के गांव रमजानपुर में एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान के तहत द्वितीय सत्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। इन केंद्रों पर अधिकारियों ने विटामिन ए की खुराक भी पिलाई। वहीं डीएम ने निर्देश दिए कि इस विशेष अभियान में आंगनबाड़ी वर्कर व सहायिकाएं रुचि लेकर कार्य करें। सघन मिशन इंद्रधनुष में शतप्रतिशत कार्य होना चाहिए। कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। जो भी गांव का व्यक्ति टीकाकरण में रुचि नहीं लेगा, उसे पेंशन, राशन आदि शासकीय योजनाओं से वंचित कर दिया जाएगा। इसमें ग्राम प्रधान, सचिव, आशा, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक एवं सफाई कर्मचारी सभी सहयोग करें। सीडीओ ने कहा कि नवजातों और बच्चों में होने वाली जानलेवा बीमारियों जैसे पोलियो, खसरा-रूबेला, रोटा वायरस, टिटनेस, काली खांसी, टीबी, न्यूमोनिया सहित संपूर्ण टीकाकरण बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed