फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vaccination: 14624 people got the vaccine

टीकाकरण: 14624 लोगों को लगी वैक्सीन

Fri, 23 Jul 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Vaccination: 14624 people got the vaccine
टीकाकरण - फोटो : demo photo

16 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 91.4 फीसदी लोग हुए प्रतिरक्षित

विज्ञापन
बरेली। शासन से वैक्सीन मिलने के बाद टीकाकरण अभियान ने तेजी पकड़ी है। बृहस्पतिवार को 16 हजार लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य था, इसके सापेक्ष 91.4 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन की उपलब्धता के तहत 23 और 24 जुलाई को भी टीकाकरण किए जाने का शेड्यूल जारी किया गया है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के नौ हजार लोगों को वैक्सीन लगनी थी। इसके सापेक्ष 8576 यानी 95.29 फीसदी लोग प्रतिरक्षित हुए। एक हजार लोगों को कोवाक्सिन की दूसरी डोज लगी। छह हजार 45 पार वालों का लक्ष्य था, 5486 प्रतिरक्षित हुए हैं। कुल 16 हजार के सापेक्ष 14624 लोगों को वैक्सीन लगी। शुक्रवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र, फनसिटी सनसिटी विस्तार के सामने, जिला जेल, आरटीओ ऑफिस, आईवीआरआई, मदरसा रहमानिया नूरिया जसोली, शिव मंदिर खलीलपुर आदि वर्कप्लेस पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed