फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttarayani Mela starts at Bareilly Club Ground

उत्तरायणी मेला: राममय माहौल में बिखरी देवभूमि की सांस्कृतिक छटा, बरेली क्लब मैदान में लगा मेला

Sun, 14 Jan 2024 01:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jan 2024 01:33 PM IST
सार

बरेली क्लब मैदान में उत्तरायणी मेला लगा है। इसमें उत्तराखंड की संस्कृति के रंग बिखर रहे हैं। मेले में उत्तराखंड की विविध प्रकार की दालें व प्रसिद्ध बाल मिठाई, गर्म कपड़ों आदि के स्टाल लगे हैं। 

विज्ञापन
Uttarayani Mela starts at Bareilly Club Ground
उत्तराखंड के कलाकारों ने निकाली रंगयात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की सड़कों पर व बरेली क्लब मैदान में शनिवार को देवभूमि की सांस्कृतिक छटा बिखरी। उत्तराखंड के कलाकारों ने पारंपरिक पोशाक में सज-धजकर रंगयात्रा निकाली। इसमें शामिल राम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। 

विज्ञापन


उत्तराखंड जनकल्याण समिति के तत्वावधान में कोतवाली स्थित आंबेडकर पार्क में महापौर उमेश गौतम ने झंडी दिखाकर रंगयात्रा को रवाना किया। शौका समाज की ओर से नीती-माणा नृत्य की झांकी, सांस्कृतिक मंच बरेली के घनश्याम ग्वाल की ओर से राम दरबार की झांकी अनेकता में एकता का संदेश दे रही थी। 
विज्ञापन


रंग यात्रा में शामिल उत्तराखंड के कलाकार रास्ते भर अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए मेला स्थल बरेली क्लब मैदान में पहुंचे। यहां रंगयात्रा को विराम दिया गया, साथ ही उत्तरायणी मेले का विधिवत शुभारंभ भी हुआ। रंगयात्रा में शामिल उत्तराखंड के कलाकारों ने छोलिया नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarayani Mela starts at Bareilly Club Ground
उत्तराखंड के कलाकार - फोटो : अमर उजाला

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस सत्र का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने किया। इसके बाद लोक सांस्कृतिक एवं पर्यावरण समिति हल्द्वानी और रामनगर सांस्कृतिक कला समिति के कलाकारों ने लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। 

इसके बाद सुप्रसिद्ध गायक प्रकाश कहला, गजेंद्र राणा, पूरन दानू आदि ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदन नेगी, सुरेंद्र, जगदीश सती, अजय बिवर, दीपक जोशी, डॉ. मनोज कांडपाल, भवमी जोशी, तारा जोशी, पदम रावत, रामेश्वर पांडे, पीसी पाठक आदि का  सहयोग रहा।

दीप प्रज्ज्वलन से किया मेले का उद्घाटन  
बरेली क्लब मैदान पर एडीजी पीसी मीना ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया। उनके साथ समिति के अध्यक्ष अमित पंत, महामंत्री मनोज पांडे, रमेश शर्मा, मुकुल भट्ट, रामेश्वर पांडे, दिनेश पांडे, विनोद जोशी मौजूद रहे। टीबरीनाथ सांग्वेद संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने स्वस्ति वाचन व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्मारिका का विमोचन अपर आयकर आयुक्त ज्योत्सना देवी ने किया। 

बरेली क्लब मैदान में आयोजित मेले में उत्तराखंड की विविध प्रकार की दालें व प्रसिद्ध बाल मिठाई, गर्म कपड़ों आदि के स्टाल लगे हैं। इन पर शहरवासियों की भीड़ उमड़ रही है। वे खूब खरीदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed