फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttar Pradesh Election 2022 Deputy CM Dinesh Sharma attack on Congress and SP

यूपी चुनाव 2022: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बोले- सांप्रदायिकता का नंगा नाच करने वाले बन रहे दूसरे दलों के प्रत्याशी

Sun, 30 Jan 2022 03:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 30 Jan 2022 03:16 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि माफिया, गुंडे यूपी की शांति को भंग करना चाहते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उन जिलों में हम गए थे, जहां साम्प्रदायिकता का नंगा नाच करने वाले आज दूसरे दलों के प्रत्याशी बन रहे हैं। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh Election 2022 Deputy CM Dinesh Sharma attack on Congress and SP
चुनाव प्रचार में जुटे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने रविवार को शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के गांव खंडसार में प्रभावी मतदाता सम्मेलन में कांग्रेस और सपा को परिवारवाद की पार्टी करार दिया। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से यहां पहुंचे उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि माफिया, गुंडे यूपी की शांति को भंग करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उन जिलों में हम गए थे, जहां साम्प्रदायिकता का नंगा नाच करने वाले आज दूसरे दलों के प्रत्याशी बन रहे हैं। इनके गुर्गे मकानों के ऊपर लिख देते थे, यह मकान खाली है और बिकाऊ है। 
विज्ञापन


गुंडे घर से निकाल देते थे। सड़क से निकलना मुश्किल था। सीएम योगी के शासन में पलायन करने वाले माफिया खुद पलायन कर गए। गुंडे, माफिया यूपी छोड़कर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या आप चाहते हैं कि वह यह वापस आ जाएं। इसलिए भाजपा को जिताएं। सम्मेलन के बाद उन्होंने गांव में कटरा से भाजपा प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह प्रिंस के लिए डोर-टू-डोर जाकर वोट मांगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed