फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Utensil trader attacked for not paying ransom

Bareilly News: रंगदारी नहीं देने पर बर्तन व्यापारी पर हमला, 27 हजार रुपये लूटे

Sun, 23 Jun 2024 08:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:32 AM IST
विज्ञापन
Utensil trader attacked for not paying ransom
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के पटेल विहार में 10 हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर दबंगों ने बर्तन व्यापारी के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जेब में रखे 27,335 रुपये भी लूट लिए। सुभाषनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाने के कालीचरन मार्ग निवासी प्रेम साहनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह दुकान बंद करने के बाद नौकर को छोड़ने गए थे। वहां गली नंबर 19 के पास संजीव पाल, अनुज ठाकुर व एक अन्य व्यक्ति शराब पी रहे थे। संजीव ने प्रेम को रोककर 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। बोले कि यह अनुज ठाकुर का इलाका है, कई बार कत्ल में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

बिना रंगदारी दिए यहां से नहीं जा सकते। रुपये देने से मना कर दिया तो संजीव और अनुज ने प्रेम के सिर में धारदार हथियार से वार कर दिया। ईंट से भी हमला किया गया। वह जमीन पर गिरे तो लात-घूसे बरसा दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed