फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Urs of Khwaja Garib Nawaz celebrated across the city

शहर भर में मनाया गया ख्वाजा गरीब नवाज का उर्स

Tue, 03 Mar 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
Urs of Khwaja Garib Nawaz celebrated across the city
कुल में शामिल अकीदतमंद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दरगाहों और खानकाहों के अलावा घरों पर भी हुई नियाज नजर

विज्ञापन
बरेली। ख्वाजा गरीब नवाज हजरत मोईनउद्दीन चिश्ती का कुल अजमेर शरीफ में मनाया गया। इस कड़ी में यहां ख्वाजा के चाहने वालों ने नियाज नजर की। खानकाहों व दरगाहों पर कुरान ख्वानी, नातो मनकबत और तकरीर के बाद कुल की रस्म अदा की गई। इस दौरान कई जगह लंगर भी हुआ।
इसमें दरगाह आला हजरत पर ख्वाजा गरीब नवाज के कुल की रस्म दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती में अदा की गई। इसके बाद कुरान ख्वानी और मीलाद शरीफ की महफिल सजी। मुफ्ती अय्यूब खान के खिताब के बाद सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी ने मुल्क में अमन और भाईचारे के लिए दुआ की।
विज्ञापन

खानकाह नियाजिया में मौलाना कासिम नियाजी की तकरीर के बाद कुल की रस्म सज्जादानशीन शाह हसनी मियां की सरपरस्ती, साहबजादे शब्बू मियां नियाजी और असकरी मियां नियाजी की देखरेख में अदा की गई। खानकाह ताजुश्शरिया पर कुल की रस्म सज्जादानशीन मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती और जमात उपाध्यक्ष सलमान हसन खान की निगरानी में अदा की गई। आस्ताने आलिया मोहम्मदिया (दरगाह वली मियां) पर तकरीब की शुरुआत कलाम पाक की तिलावत से हुई। नातो मनकबत के बाद सज्जादानशीन अल्हाज अनवर मियां ने ख्वाजा गरीब नवाज की जिंदगी पर रोशनी डाली। फातेहा के बाद दुआएं खैर की गईं। निजामत कारी यासीन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौमहला स्थित दरगाह नासिर मियां पर कुरान की तिलावत के बाद महफिले समा का आयोजन हुआ। कुल के बाद दरगाह के खादिम सूफी कमाल मियां साबरी और सूफी वसीम मियां ने दुआ की। इस दौरान पूर्व मंत्री अताउर्रहमान भी मौजूद रहे। इसी तरह शाहदाना वली की दरगाह पर कुल के बाद मौलाना शुजात रजा ने दुआ की। फरीदापुर चौधरी स्थित हजरत सैय्यद सुल्तान शाह उर्फ बेरी वाले मियां की दरगाह पर मौलाना इस्लाम सुल्तानी उर्फ जॉनी बाबा ने दुआ की। लंगर में गाय का दूध और मिठाइयां तकसीम की र्गइं।

इसके अलावा ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी के ख्वाजा कुतुब स्थित कार्यालय पर नायब सदर मौलाना अदनान रजा खां की सरपरस्ती में कुल की रस्म अदा की गई। इसी तरह मलूकपुर के रजा चौक में मोहल्लावासियों की ओर से उर्स मनाया गया। इसमें डा. इसरार बेग नूरी ने तकरीर की। महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन की ओर से भी भूड़ में कुल की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed