{"_id":"581cea6a4f1c1bad314389ba","slug":"urs-of-hazrat-niche-released-poster","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्स आला हजरत का पोस्टर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्स आला हजरत का पोस्टर जारी
बरेली, ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी का तीन रोजा उर्स 24 नवंबर से मथुरापुर स्थित इस्लामिक स्टडीज सेंटर पर मनाया जाएगा। जमात रजा मुस्तफा की ओर से होने वाले उर्स की सरपरस्ती ताजुश्शरिया मुफ्ती अख्तर रजा खां (अजहरी मियां) और सदारत शहर काजी मौलाना असजद रजा खां कादरी करेंगे। इसमें शामिल होने के लिए दुनिया तमाम देशों से नामचीन उलमा भी पहुंच रहे हैं।
इस संबंध में शुक्रवार को दरगाह आला हजरत स्थित अजहरी मेहमानखाने में शहर काजी मौलाना असजद रजा खां ने उर्स-ए-आला हजरत का पोस्टर जारी किया। साथ ही जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां को उर्स का प्रभारी घोषित किया।
इस मौके पर उर्स प्रभारी की हैसियत से तीन रोजा कार्यक्रम के बारे में सलमान मियां ने बताया कि उर्स 24 से 26 नवंबर तक चलेगा। इसमें मुख्य कार्यक्रम के अनुसार पहले रोज रात में 9 बजे से तरही मुशायरा, अगले रोज रात में इमाम अहमद रजा कांफ्रेंस व जश्ने दस्तारे फजीलत होगा। देर रात 1.38 बजे मुफ्ती आजम हिंद का कुल होगा। आखिरी रोज सुबह से लगातार कार्यक्रम चलेगा
विज्ञापन
इस बीच ताजुश्शरिया मुफ्ती अजहरी मियां का पैगाम आम होगा और दोपहर 2.38 आला हजरत का कुल होगा। इस बार ताजुश्शरिया की ओर से उनके सभी गेस्ट हाउस में जायरीन के मुफ्त रहने की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा आठ लाख जायरीन के लिए तीन दिन तक मुफ्त खाने का भी इंतजाम रहेगा। वार्ता के दौरान नासिर कुरैशी, खलील कादरी, हाफिज काजिम रजा, अतीक अहमद, दानिश रजा, फैसल नूरी, बख्तियार खां, मौलाना जाहिद रजा आदि मौजूद रहे।
मथुरापुर में बनेंगे दो मंच
बरेली। जमात रजा मुस्तफा की ओर से होने उर्स आला हजरत के लिए इस बार मथुरापुर में दो मंच बनेंगे। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि एक मंच पर ताजुश्शरिया मुफ्ती अजहरी मियां के साथ बड़ी खानकाहों, दरगाहों सज्जादगान और आलिम होंगे और दूसरे मंच पर मुकर्रिर और शायरे इस्लाम मौजूद रहेंगे। इसमें तीनों रोज तक ‘मरकज की आवाज’ साफ्टवेयर पर उर्स का सीधा ऑडियो प्रसारण किया जाएगा।