Urs-e-Razvi 2023: बरेली में कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन, आला हजरत के दीवानों का उमड़ा सैलाब
बरेली में आला हजरत के कुल की रस्म के साथ तीन दिवसीय उर्स का समापन हो गया। कुल की रस्म में देशभर के लाखों जायरीन शामिल हुए। मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई, लेकिन रजा के कदम नहीं रुके। उर्स स्थल इस्लामिया इंटर कॉलेज का मैदान पूरी तरह खचाखच भर गया। सड़कों पर जायरीनों का सैलाब दिखाई दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी के 105वें उर्स-ए-रजवी में मंगलवार को कुल की रस्म अदा की गई। आला हजरत के लाखों दीवाने कुल की उर्स में शामिल हुए। दोपहर करीब ढाई बजे उर्स स्थल इस्लामिया इंटर कॉलेज में कुल की रस्म अदा की गई। इससे पूर्व देश-विदेश से आए उलमा ने तकरीरें दीं।
आला हजरत के कुल में मंगलवार को रजा के दीवानों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही जायरीनों का हुजूम उर्स स्थल पर पहुंचने लगा। इस्लामियां इंटर कॉलेज का मैदान में जायरीनों से खचाखच भर गया। दोपहर करीब ढाई बजे आला हजरत के कुल की रस्म अदा की गई। इसी के साथ तीन रोजा उर्स का समापन हो गया।
दरगाह आला हजरत के प्रमुख सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) और दरगाह सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन अहसन मियां की कयादत (मार्गदर्शन) में कुल की रस्म अदा की गई। आला हजरत के कुल में शामिल होने के लिए सोमवार से ही जायरीनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंगलवार को शहर की सड़कों पर सैलाब दिखाई दिया।
बारिश भी नहीं रोक सकी कदम
उर्स-ए-रजवी का आगाज रविवार शाम परचम कुशाई के साथ हुआ था। पहले दिन बारिश ने जरूर थोड़ी मुश्किलें बढ़ाईं, लेकिन जायरीनों के कदम नहीं रुके। लाखों की तादाद में जायरीन शामिल हुए। देश-विदेश से आए उलमाओं ने तकरीरें कीं। मथुरापुर स्थित मदरसा जामियातुरर्रजा में भी आला हजरत का उर्स मनाया गया।
सेटेलाइट बस अड्डे पर लगा जाम
कुल में जायरीनों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। भीड़ के चलते जायरीनों को कोई दिक्कत न हो, इसलिए रूट डायवर्जन किया गया। हालांकि कुल के मौके पर इतनी भीड़ उमड़ी कि शहर में जाम की स्थित बन गई। सेटेलाइट बस अड्डे पर सुबह 10 बजे भीषण जाम लग गया। सैकड़ों वाहन फंस गए थे।
उर्स के चलते किया गया रूट डायवर्जन
- मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास होकर नैनीताल, पीलीभीत, लखनऊ की ओर निकाले जा रहे हैं।
- लखनऊ से आने वाले भारी वाहन रजऊ से बड़ा बाइपास होकर पीलीभीत, नैनीताल और दिल्ली की ओर निकाले जा रहे हैं।
- रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत एवं शहर से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास, रजऊ से फरीदपुर, बुखारा मोड़, रामगंगा होकर निकलेंगे। इसी रास्ते से वापस आएंगे।
- लखनऊ से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बुखारा मोड़, रामगंगा होकर जाएंगे। बदायूं से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन इसी मार्ग से गुजरेंगे।