फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Urban Haat Center to be built at a cost of 104 crores

104 करोड़ की लागत से बनेगा अर्बन हाट सेंटर

Tue, 07 Jul 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Urban Haat Center to be built at a cost of 104 crores
demo photo - फोटो : demo photo

कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी की बैठक
विज्ञापन

शहर के 27 पार्कों में बनेंगे ओपेन जिम, 21 प्रस्तावों पर हुई चर्चा

बरेली। सोमवार को कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी की बैठक में कई प्रोजेक्ट पर मुहर लगी। इसमें 104 करोड़ की लागत से अर्बन हाट सेंटर और 48 करोड़ की लागत से बनने वाले हैंडीक्राफ्ट सेंटर जैसे प्रोजेक्ट भी शामिल रहे। शहर में स्काई वॉक का भी निर्माण होगा। इसके अलावा शहर के बड़े 27 पार्कों में ओपेन जिम खोलने की बात कही गई। बैठक में 21 प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

पहले ओपेन जिम एबीडी एरिया के ही छह वार्ड के पार्कों में खोले जा रहे थे, लेकिन अब शहर के बड़े 27 पार्कों में इन्हें खोला जाएगा। इस पर बैठक में मुहर लग गई है। वहीं बोर्ड ने 48 करोड़ की लागत से बनने वाले हैंडीक्राफ्ट प्रमोशन सेंटर के वर्क आर्डर जारी करने को भी स्वीकृति दे दी है। अब जल्द इस पर काम शुरू हो जाएगा। इससे बरेली के स्थानीय उत्पादों को बड़ा बाजार मिलने में मदद मिलेगी। गांधी उद्यान में 80 लाख की लागत से म्यूजिक सिस्टम बोर्ड लगाया जाएगा। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज का भी जीर्णोद्धार कराया जाएगा। साथ ही चयनित स्कूलों की कक्षाओं को स्मार्ट बनाने के लिए भी अब हरी झंडी मिल गई है। अर्बन हाट भी 104 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। इसमें शहर के लोगों के सुझाव मांगे जाएंगे उन्हें भी शामिल किया जाएगा। अर्बन हाट का डीपीआर तैयार हो चुका है। उसे बोर्ड बैठक में रखा भी गया था। इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर की टेंडर प्रक्रिया पुन: होगी। इस मौके पर डीएम नीतीश कुमार, नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, स्मार्ट सिटी जीएम संजय सिंह चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed