{"_id":"646cb16bd6d31e39bd0ffe37","slug":"upsc-cse-result-2022-preksha-agarwal-30th-rank-and-aditi-varshney-got-57th-ranked-in-bareilly-2023-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC CSE 2022 Result: बरेली की दो बेटियां बनीं आईएएस, प्रेक्षा की 30वीं और अदिति की 57वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC CSE 2022 Result: बरेली की दो बेटियां बनीं आईएएस, प्रेक्षा की 30वीं और अदिति की 57वीं रैंक
Tue, 23 May 2023 06:04 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 May 2023 06:04 PM IST
सार
UPSC CSE 2022 Final Result Out: सिविल सेवा 2022 की परीक्षा में प्रेक्षा अग्रवाल की 30वीं और अदिति वार्ष्णेय की 57वीं रैंक आई है। दोनों बेटियां आईएएस बन गई हैं।
विज्ञापन
माता-पिता के साथ प्रेक्षा अग्रवाल (हरी साड़ी में), अदिति वार्ष्णेय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। बरेली की दो बेटियों ने शहर का नाम रोशन किया है। प्रेक्षा अग्रवाल की देश में 30वीं और अदिति वार्ष्णेय की 57वीं रैंक आई है। दोनों बेटियां आईएएस बन गई हैं। उनकी सफलता से परिवारों में खुशियां छा गई हैं।
हार्टमैन कॉलेज के पास अंबिका आवास कॉलोनी की रहने वाली प्रेक्षा अग्रवाल ने यूपीएससी परीक्षा में 30वीं रैंक हासिल की है। प्रेक्षा के पिता पीयूष कांत अग्रवाल बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हैं। मां संगीता अग्रवाल एलआईसी में कार्यरत हैं। प्रेक्षा ने तीसरे प्रयास में 303 रैंक हासिल की थी। इन्हें इंडियन डिफेंस सर्विस का विकल्प मिला था, मगर उन्होंने उसे छोड़कर फिर से तैयारी शुरू कर दी थी। इस बार 30वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस बन गईं। प्रेक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।

Trending Videos
बीएसएनल ऑफिस चौपला रोड के पास बिहारीपुर की रहने वाली अदिति वार्ष्णेय ने यूपीएससी की परीक्षा में 57 रैंक हासिल की है। इनके पिता दिनेश वासनी कपड़ा कारोबारी हैं और मां गृहिणी है। अदिति ने पहले प्रयास में ही यूपीएससी क्लियर किया है। मंगलवार दोपहर जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ कि उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
स्मृति मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
सीओ सेकेंड की बेटी ने हासिल की चौथी रैंक
बरेली में तैनात सीओ सेकेंड राजकुमार मिश्रा की बेटी स्मृति मिश्रा ने देश में चौथी रैंक प्राप्त की है। उनके पिता राजकुमार मिश्रा मूलरूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं। स्मृति मिश्रा अपनी मां अनीता मिश्रा के साथ दिल्ली में रह रही हैं। स्मृति मिश्रा के भाई लोकेश मिश्रा सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं।संबंधित खबर- UPSC CSE Result 2022: पिता बरेली में पुलिस अफसर, बेटी बनी आईएएस; स्मृति मिश्रा की देश में चौथी रैंक