फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar over parking of vehicles outside the cemetery in Bareilly

Bareilly News: कब्रिस्तान के बाहर नमाजे जनाजा की जगह पर खड़े कर दिए वाहन, हंगामा

Tue, 12 Sep 2023 01:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Sep 2023 01:57 PM IST
सार

कोहाड़ापीर कब्रिस्तान के बाहर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से वाहन खड़े कर रखे थे। इसे लेकर मंगलवार को हंगामा हो गया। पुलिस ने मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
Uproar over parking of vehicles outside the cemetery in Bareilly
कब्रिस्तान के बाहर खड़ी पुलिस व स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में कोहाड़ापीर के तकिया रहमान शाह कब्रिस्तान के बाहर खाली जगह में शव को रखकर नमाजे जनाजा की जाती है। इस जगह पर आसपास के लोगों ने अवैध पार्किंग बना रखी है और वह अपनी कारें व अन्य वाहन यहां खड़े कर देते हैं। इसे लेकर मंगलवार को लोगों में आक्रोश फैल गया। 

विज्ञापन


सूफी टोला निवासी सरताज हुसैन ने यूपी 112 को कॉल करके बुलाया और बताया कि वह अपनी भाभी के शव को दफन कराने आए थे। यहां नमाजे जनाजा के लिए शव रखने की जगह नहीं है। जिनकी कारें खड़ी हैं, वह लोग कार हटाने की बजाय उन लोगों को धमकी दे रहे हैं। इस पर वहां हंगामे की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेरहम बहू: बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, गला दबाकर मारने की कोशिश; कैमरे में कैद हुई करतूत
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने उक्त लोगों को बुलाकर कारें हटवा दीं और शव दफन कर दिया गया। प्रेमनगर थाने के इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि एक ही समुदाय से जुड़े लोगों का मामला था। खाली जगह पर लोगों ने कारें पार्क कर दी थीं, जिन्हें हटवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed