फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar over admission irregularities at Bareilly College

Bareilly News: बरेली कॉलेज में प्रवेश विसंगतियों पर हंगामा

Thu, 20 Aug 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 20 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Uproar over admission irregularities at Bareilly College
बरेली कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और फीस वृद्धि को लेकर बुधवार को माहौल पूरी तरह गरमा गया। समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी और छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। वार्ता के दौरान कॉलेज प्रशासन और छात्र नेताओं के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद आक्रोशित छात्र करीब दो घंटे तक प्राचार्य कार्यालय के भीतर ही जमकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने विद्यार्थी बोल छात्रों हल्ला बोल, हल्ला बोल समेत अन्य नारे लगाते हुए फीस बढ़ाने व कॉलेज की ओर से लिए जा रहे अतिरिक्त शुल्क के संबंध पर कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही छात्र नेताओं ने विद्यार्थियों की फीस में नगर निगम के टैक्स को जोड़ने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि बरेली कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी सामान्य वर्ग से आते हैं और उनसे इस तरह का कर क्यों वसूला जा रहा है। अगर यह देना जरूरी है तो कॉलेज में तैनात शिक्षकों के वेतन से भी इसकी कटौती की जानी चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि पहले आई प्रवेश एजेंसी की ओर से बिना प्रवेश दिए शुल्क काटने के बाद उसपर कॉलेज प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष विक्रांत सिंह पाल के नेतृत्व में पहुंचे छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रवेश प्रक्रिया में हुई विसंगतियों और आरक्षण नियमों की अनदेखी की निष्पक्ष जांच कराने, जीएसटी के नाम पर हुई कथित अवैध वसूली का पैसा वापस करने और बढ़ी हुई फीस तुरंत वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के उग्र प्रदर्शन और लगभग दो घंटे चले धरना-प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रशासन को झुकना पड़ा। प्रशासन की ओर से एक आधिकारिक कार्यालय आदेश जारी किया गया, जिसमें ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए प्रवेश शुल्क में विसंगतियों की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक संबंधित कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।


महानगर अध्यक्ष विक्रांत सिंह पाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष फैज मोहम्मद, पूर्व छात्र संघ महामंत्री हृदेश कुमार यादव, करुणाकर रत्नायके, रवि पंडित, संजय मेवाती, मोहम्मद शमी, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed