फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar of women angry with cheating, sabotage

ठगी से आक्रोशित महिलाओं का हंगामा , तोड़फोड़

Fri, 21 Jan 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Uproar of women angry with cheating, sabotage
बरेली में चिटफंड कंपनी पैसे ले कर भागी तो लोगों ने किया हंगामा। - फोटो : CITY
बरेली। पीलीभीत बाईपास पर कुछ दिन पहले खुली सेल्फ टेक जोन इंटरप्राइजेज कंपनी जिले भर की हजारों महिलाओं के लाखों रुपये लेकर फरार हो गई। इस कंपनी ने महिलाओं से विदेश में सप्लाई के नाम पर लिफाफे बनवाए और सिक्योरिटी मनी के नाम पर प्रत्येक से 25 सौ रुपये जमा कराए थे। रुपये न मिलने पर बृहस्पतिवार को वहां पहुंची सैकड़ाें महिलाओं ने हंगामा कर कंपनी के दफ्तर पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। उसमें रखा कुछ सामान भी लूट लिया और बनाए गए लिफाफे पीलीभीत बाईपास पर रखकर जला दिए। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वहां सुबह से लेकर शाम तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि सेल्फ टेक जोन इंटरप्राइजेज कंपनी के अधिकारियों ने कहा था कि उन लोगों को 25 दिन में 2500 लिफाफे बनाकर देने हैं। कागज कंपनी की ओर से दिया गया था और इसके बदले 35 सौ रुपये देने की बात कही गई थी। सिक्योरिटी मनी के नाम पर कंपनी के लोगों ने उन सभी से 25-25 सौ रुपये जमा कराए थे। बताया गया कि यह काम महिला समूह के जरिये कराया जा रहा है। साधारण काम में अच्छी कमाई देखकर वे लोग कंपनी से जुड़ने लगीं। एक-एक करके अब तक हजारों महिलाएं कंपनी से जुड़ चुकी हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कुछ महिलाएं लिफाफे लेकर कंपनी में जमा करने पहुंचीं तो उन्हें टाल दिया गया। जब यह खबर अन्य महिलाओं को लगी तो बृहस्पतिवार सुबह ही वहां सैकड़ों महिलाओं की भीड़ लग गई मगर कंपनी के कर्मचारी नदारद थे। इससे गुस्साई महिलाओं ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। पथराव कर कंपनी के कार्यालय में लगे शीशे तोड़ दिए और वहां रखा कुछ सामान भी लूट लिया। सूचना पर बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे सुबह से लेकर लेकर शाम तक हंगामा करती रहीं। इस मामले में भोजीपुरा के गांव बिलवा निवासी परवेश की ओर की ओर कंपनी के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed