फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar during pond beautification, women uprooted the foundation

Bareilly News: तालाब सुंदरीकरण के दौरान हंगामा, महिलाओं ने नींव उखाड़ी

Sat, 06 Apr 2024 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 06 Apr 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Uproar during pond beautification, women uprooted the foundation
नवाबगंज। याकूबपुर गांव में तालाब सुंदरीकरण के दौरान शुक्रवार को हंगामा हो गया। महिलाओं ने यहां भरी गई नींव को उखाड़ दिया। पालिका के कर्मचारियों से भी उनकी कहासुनी हुई। आक्रोश को देखते हुए पालिका के कर्मचारी मौके से हट गए।
विज्ञापन


हंगामा करने वाली महिलाओं का आरोप था कि नगर पालिका परिषद उनकी जमीन पर कब्जा करके यहां निर्माण करा रही है। मोहल्ला नौबतगंज के रहने वाले अरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि तालाब के पास उनकी जमीन है। इस पर भी कब्जा किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को यहां काम शुरू कराया गया था। शुक्रवार को महिलाओं ने नींव उखाड़ दी।
विज्ञापन


उन्होंने यहां मौजूद पालिका कर्मचारियों से भी विरोध जताया। नगरपालिका कर्मियों की शिकायत के बाद एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को भूमि की पैमाइश करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि इस भूमि की पहले भी पैमाइश कराई जा चुकी है। शनिवार को फिर से पैमाइश कराई जाएगी। फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed