फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar among students at Bareilly College for not starting MA music singing course

एमए संगीत गायन कोर्स शुरू न होने पर बरेली कॉलेज में छात्रों का हंगामा

Tue, 04 Feb 2020 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Uproar among students at Bareilly College for not starting MA music singing course
हंगामा करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। बरेली कॉलेज में एमए संगीत का कोर्स शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने सोमवार को प्राचार्य अनुराग मोहन के सामने जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप था कि उनकी मांग के बावजूद प्राचार्य ने एमए संगीत के कोर्स में गायन की जगह वादन का प्रस्ताव विश्वविद्यालय को भेज दिया है। इस पर प्राचार्य ने कहा कि किस कोर्स का प्रस्ताव विश्वविद्यालय को भेजना है, यह छात्र तय नहीं करेंगे। बाद में प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने छात्रों से सख्ती की तो वे आगे आंदोलन जारी रखने की बात कहकर प्राचार्य कक्ष से निकल गए।
विज्ञापन

दरअसल, छात्र दो महीने से बरेली कॉलेज में एमए संगीत की कक्षाएं शुरू कराने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। पिछले दिनों प्राचार्य अनुराग मोहन ने छात्रों को बताया कि उन्होंने विश्वविद्यालय को प्रस्ताव भेज दिया है। सोमवार को छात्र रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल से मिले तो उन्होंने कहा कि वह प्रस्ताव आने के बारे में प्रशासनिक भवन से जानकारी लेंगे। इसके बाद छात्र बरेली कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य से दोबारा प्रस्ताव भेजने की मांग की। इस पर प्राचार्य ने 16 जनवरी को विश्वविद्यालय भेजे गए प्रस्ताव की कॉपी दिखाई। कहा, दोबारा प्रस्ताव भेजने की कोई जरूरत नहीं है। छात्रों ने प्रस्ताव मेें एमए संगीत वादन लिखा देखा तो वे भड़क गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

छात्रों का कहना था कि वे एमए संगीत गायन की कक्षाओं की मांग कर रहे हैं जबकि प्रस्ताव वादन का भेज दिया गया है। यदि वादन का प्रस्ताव भेजना ही था तो उसके साथ गायन का भी भेजा जाता। इस पर प्राचार्य भी गुस्से में आ गए। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे उन्हें गलत नहीं ठहरा सकते। इस दौरान प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य भी आ गए। उन्होंने मामला गर्माता देख छात्रों को वहां से जाने के लिए कहा। छात्र भी प्राचार्य को गुस्से में देख वहां से खिसकने लगे। हालांकि उन्होंने जाते वक्त आंदोलन और तेज करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed