फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar among consumers at Harungala power substation, misbehavior with SSO and employees

Bareilly News: हरूनगला बिजली उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं का हंगामा, एसएसओ और कर्मचारियों से अभद्रता

Wed, 15 May 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 15 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Uproar among consumers at Harungala power substation, misbehavior with SSO and employees
बरेली। हरूनगला बिजली उपकेंद्र पर सोमवार रात उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया। नशे की हालत में एक उपभोक्ता ने एसएसओ समेत अन्य कर्मचारियों से अभद्रता की। सूचना पर डायल- 112 पहुंची, लेकिन उससे पहले ही हंगामा करने वाले भाग गए।
विज्ञापन

बंच केबल जलने के कारण हरूनगला उपकेंद्र से जुड़े कई मोहल्लों में सोमवार रात आपूर्ति ठप हो गई थी। आपूर्ति शुरू करने की मांग लेकर कई उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। नशे की हालत में एक उपभोक्ता ने चमन नाम के कर्मचारी से अभद्रता की। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एसएसओ अमर सिंह भी आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने उपभोक्ता को बताया कि बंच केबल को बदला जा रहा है, जल्द आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। उपभोक्ता उनके साथ भी अभद्रता करने लगा। कर्मचारियों ने इसके बाद यूपी 112 को बुला लिया। जेई राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि एक व्यक्ति नशे की हालत में था। हंगामे जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed