{"_id":"68e2daa1167da09c5b05a1a1","slug":"uppsc-exam-on-12th-at-34-centers-in-the-district-bareilly-news-c-4-vns1074-739752-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिले के 34 केंद्रों पर यूपीपीएससी परीक्षा 12 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिले के 34 केंद्रों पर यूपीपीएससी परीक्षा 12 को
विज्ञापन
सभी केंद्रों पर तैनात रहेंगे स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेेट, दो पालियों में होगी परीक्षा
बरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित सहायक वन संरक्षक और क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा परीक्षा-2025 के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। 12 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। सभी केंद्रों पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेेट तैनात रहेगे।
परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:30 से 04:30 बजे तक होगी। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह आयोग की ओर से जारी नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।
प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा के लिए जीरो टॉलरेंस
प्रशासन ने प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया है कि वह परीक्षा से एक दिन पहले 11 अक्तूबर को ही अपने केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लें। परीक्षा के दिन प्रश्न-पत्रों को कोषागार से केंद्र तक पुलिस की सुरक्षा में पहुंचाया जाएगा। प्रश्न-पत्र और ओएमआर शीट के बंडल परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए खोले जाएंगे।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों के लिए सख्त नियम
परीक्षार्थियों के लिए भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले गेट बंद होने के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित है। अनियमितता रोकने के लिए प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की गहन तलाशी अनिवार्य होगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद इस्तेमाल की गई ओएमआर उत्तर-पुस्तिकाओं को भी पूरी सुरक्षा के साथ सील किया जाएगा। संवाद
--
परीक्षा से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले के सभी 34 केंद्रों में निगरानी की कड़ी व्यवस्था की गई है। परीक्षा में गड़बड़ी की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सौरभ दुबे, एडीएम सिटी