फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   upper caste stopped the wedding procession of the daughters of the scheduled caste in bareilly

Bareilly News: दबंगों ने रोकी अनुसूचित जाति की बेटियों की बरात, पुलिस के पहरे में हुईं शादी की रस्में

Sat, 12 Oct 2024 08:21 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Oct 2024 08:21 AM IST
सार

बरेली जिले के गांव गिरधरपुर में बृहस्पतिवार को अनुसूचित जाति की दो बेटियों की शादी थी। जब दूल्हे पहुंचे तो दबंगों ने बरात रोक दी। इससे विवाद खड़ा हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला निपटा। 

विज्ञापन
upper caste stopped the wedding procession of the daughters of the scheduled caste in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर में बृहस्पतिवार रात अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति के घर दो बेटियों की बरात आई। इस दौरान बिरादरी से संबंधित गाने बजाने पर गांव के दबंगों ने घुड़चढ़ी रोक दी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बरात चढ़ सकी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन


गिरधरपुर गांव के नरेश सागर की बड़ी बेटी की बरात बृहस्पतिवार को दिन में और छोटी बेटी की बरात रात में आनी थी। बड़ी बेटी की बरात अपराह्न चार बजे गांव पहुंची। गांव से थोड़ी दूर पहले से बैंड बाजे के साथ बरात चढ़ने लगी। इसी दौरान बिरादरी से संबंधित गाना बजा दिया गया। गांव के सवर्ण बिरादरी के कुछ युवकों ने इसका विरोध करते हुए बरात रोक दी। दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुई। इसके बाद बरात जनवासे में लौट गई। 

विज्ञापन

दूसरी बरात को भी रोका 
थोड़ी देर बाद नरेश की दूसरी बेटी की बरात भी गांव पहुंच गई। दबंगों ने इस बार बरात को अपने मोहल्ले से गुजरने से ही रोक दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर बरात निकलवाई। नरेश ने बड़ी बेटी को बृहस्पतिवार रात में तो छोटी बेटी को शुक्रवार दोपहर विदा कर दिया। 

सिरौली थाने के इंस्पेक्टर प्रयागराज सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर बरात की रस्मों को पूरा करा दिया गया। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली है। अब वहां कोई विवाद नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed