{"_id":"69b07660ea5ad5e0590642bf","slug":"upavasya-received-the-state-level-art-heritage-award-bareilly-news-c-4-vns1074-840505-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उपलक्ष्य को मिला राज्य स्तरीय कला विरासत पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उपलक्ष्य को मिला राज्य स्तरीय कला विरासत पुरस्कार
Wed, 11 Mar 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शहर के छात्र उपलक्ष्य ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन देते हुए शहर का नाम रोशन किया है। आरएन टैगोर इंटर कॉलेज में कक्षा- नौ के छात्र उपलक्ष्य की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें राज्य स्तरीय कला विरासत पुरस्कार से नवाजा गया है। प्रयागराज में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान उपलक्ष्य को सम्मान स्वरूप 2,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन और विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना मिश्रा ने बधाई दी। श्रीधर शुक्ला, उपदेश राठौर ने भी उपलक्ष्य की मेहनत को सराहा।