{"_id":"5e14420e8ebc3e87ea5072f0","slug":"up-terror-funding-mastermind-sirazuddin-died-due-to-heart-attack-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेरर फंडिंग के मास्टर माइंड को जेल में पड़ा दिल का दौरा, लखनऊ में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेरर फंडिंग के मास्टर माइंड को जेल में पड़ा दिल का दौरा, लखनऊ में मौत
Tue, 07 Jan 2020 02:02 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 07 Jan 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी जिला जेल
- फोटो : Social Media
यूपी टेरर फंडिंग के मास्टर माइंड बताए गए इज्जतनगर के गांव परतापुर के रहने वाले सिराजुद्दीन उर्फ सिराज की हार्ट अटैक के बाद लखनऊ में मौत हो गई। सिराज लखीमपुर खीरी जिला जेल में बंद था जहां तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था।
विज्ञापन
नेपाल से हो रही टेरर फंडिंग के मामले में तीन महीने पहले बरेली के इज्जतनगर के गांव परतापुर के सिराजुद्दीन उर्फ सिराज (32) और सदाकत समेत कई लोगों के खिलाफ लखीमपुर खीरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कई दिनों की छानबीन और दौड़भाग के बाद एटीएस ने 17 अक्तूबर 19 को सिराज को गिरफ्तार किया था। वह लखीमपुर खीरी जेल में बंद था।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक रविवार रात जेल में उसे दिल का दौरा पड़ा और फिर उसे वहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ ले जाया गया। लखनऊ के केजीएमयू में उसकी मौत हो गई। सिराज की मौत की सूचना पर उसके घरवाले लखनऊ रवाना हो गए। लखीमपुर खीरी जेल के अधीक्षक आरबी पटेल ने भी देर रात अमर उजाला से बातचीत में सिराज की मौत की पुष्टि की। टेरर फंडिंग का दूसरा आरोपी सदाकत भी लखीमपुर खीरी जेल में बंद है। सिराज की सोमवार को कोर्ट में पेशी थी।
विज्ञापन