फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Police Constable Recruitment Exam strict surveillance on 47 centers of Bareilly

सिपाही भर्ती परीक्षा: बरेली के 47 केंद्रों पर कड़ी निगरानी, सॉल्वर गैंग की सेंधमारी रोकने को एसटीएफ अलर्ट

Sat, 17 Feb 2024 10:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Feb 2024 10:37 AM IST
सार

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बरेली जिले में 47 केंद्र बनाए गए हैं। दो दिन आयोजित होने वाली परीक्षा में 84 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने 52 स्टैटिक और 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।

विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment Exam strict surveillance on 47 centers of Bareilly
परीक्षा केंद्र के बाहर लगी अभ्यर्थी की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (सिपाही) सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। आज और कल बरेली जिले के 47 केंद्रों पर आयोजित होगी। बरेली समेत बिहार, राजस्थान, पंजाब, असम के 84 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 42 हजार अभ्यर्थी 17 फरवरी को और 42 हजार 18 फरवरी को परीक्षा देने पहुंचेंगे।

विज्ञापन

 
दोनों दिन पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होगी। शुक्रवार शाम से अभ्यर्थी के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शनिवार सुबह अभ्यर्थी केंद्रों के बाहर जुटने लगे। निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने 52 स्टैटिक और 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। सॉल्वर गिरोह की सेंधमारी को रोकने के लिए एसटीएफ भी अलर्ट है। 
विज्ञापन


एडीएम सिटी सौरभ दुबे के मुताबिक केंद्राध्यक्षों और अधिकारियों को शासन से प्राप्त दिशानिर्देश के तहत परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कहा गया है। केंद्रों पर पुलिस तैनात की गई है। केंद्रों से 200 मीटर के दायरे की फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी भ्रमणशील रहेंगे। नकल माफिया पर नकेल कसने के लिए एसटीएफ भी सक्रिय रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों की कराई जियो टैगिंग
शहर में 33 और देहात में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए प्रवेशपत्र पर दर्ज कॉलेजों की जियो टैगिंग कराई गई है। ताकि अभ्यर्थी गूगल मैप और वेबसाइट से केंद्र खोज सकें। एडीएम सिटी के मुताबिक कई केंद्र पहले से ही जियो टैग हैं, जो नहीं मिले उन्हें भी देर शाम तक टैग करा दिया गया है।

पूछताछ कक्ष में मुस्तैद रहेगा कर्मचारी 
आरएम ने बताया कि शनिवार व रविवार को पूछताछ केंद्र 24 घंटे क्रियाशील रहेंगे। इसके लिए स्टेशन प्रभारी को निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा कौन सी बस किस दिशा में जा रही है, लगातार इसकी उद्घोषणा होती रहेगी। 

स्टेशन के पास होटल और गेस्टहाउस फुल
पुलिस परीक्षा के लिए शुक्रवार रात से ही परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया। देर शाम से ट्रेनों से परीक्षार्थी यहां पहुंचने लगे थे। इसके बाद रात बिताने के लिए उन्होंने स्टेशन के आसपास होटल, धर्मशालाएं देखीं। रात दस बजे तक जंक्शन के आसपास के सभी होटल, धर्मशालाएं, लॉज आदि फुल हो चुके थे। 

जंक्शन पर भी उमड़ी भीड़ बढ़ाई निगरानी
पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर शुक्रवार रात ही जंक्शन पर भी हजारों अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। इसको देखते हुए यहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अतिरिक्त फोर्स भी बुलाया गया है। प्लेटफॉर्म से सर्कुलेटिंग एरिया तक, जीआरपी व आरपीएफ के जवान तैनात किए गए। दो इंस्पेक्टर व आठ दरोगा सुरक्षा की कमान संभाल रहे हैं। 25 सिपाही व चार महिला सिपाही भी तैनात की गई हैं। स्टेशन प्रबंधक की ओर से स्टाफ को भी अलर्ट किया गया है। स्पेशल ट्रेन चलाने की भी तैयारी है।

दूर-दराज के शहरों व दूसरे राज्यों से आ रहे अभ्यर्थियों को समय पर ट्रेन मिल जाए, इसके लिए तैयारी कर ली गई है। स्टेशन प्रबंधक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ केंद्र पर स्टाफ तैनात किया गया है, जो ट्रेनों के बारे में जानकारी देता रहेगा। दोपहर एक बजे व शाम पांच बजे के बाद दिल्ली व लखनऊ रूट पर कई ट्रेनें हैं। इसके बाद भी अगर जरूरत पड़ी तो डीआरएम से अनुमति लेकर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसके लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed