फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Nikay Chunav result Independent Sanjay Pathak won from Fatehganj East in Bareilly

Bareilly Nikay Chunav Result: फतेहगंज पूर्वी में निर्दलीय संजय पाठक बने चेयरमैन, भाजपा प्रत्याशी को हराया

Sat, 13 May 2023 07:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 May 2023 07:00 PM IST
सार

भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले संजय पाठक ने जीत गए हैं। उन्होंने नजदीकी मुकाबले में भाजपा के प्रदीप अग्रवाल को 356 मतों से हराया। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav result Independent Sanjay Pathak won from Fatehganj East in Bareilly
जीत का प्रमाणपत्र लेते विजयी प्रत्याशी संजय पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहगंज पूर्वी। नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय संजय पाठक विजेता बनें। उन्होंने निवर्तमान चेयरमैन और भाजपा प्रत्याशी प्रदीप अग्रवाल को 356 मतों से मात दी। संजय पाठक को कुल 1992 मत मिले, जबकि प्रदीप अग्रवाल 1639 वोट ही पा सके। तीसरे नंबर पर रहे सपा के शब्बीर अहमद को 1447 मत मिले। 

विज्ञापन


संजय पाठक पहले भाजपा से ही टिकट की दावेदारी कर रहे थे। टिकट न मिलने पर वह निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे। इस पर भाजपा ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। ब्राह्मण वोट के साथ उन्होंने भाजपा के परंपरागत वोटों में भी सेंधमारी की। यही कारण रहा कि पिछली बार की तुलना में प्रदीप को मिलने वाले वोट घट गए।

विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी में जीते सभासदों की सूची 

  • वार्ड 01- निर्दलीय संजीव यादव
  • वार्ड 02- भारतीय जनता पार्टी की पूजा
  • वार्ड 03- भाजपा प्रत्याशी अनुराधा।
  • वार्ड 04- निर्दलीय शकील।
  • वार्ड 05- निर्दलीय नजीरन।
  • वार्ड 06- भाजपा राजीव कुमार।
  • वार्ड 07- निर्दलीय मंसूर खान।
  • वार्ड 08- निर्दलीय तायरा बेगम।
  • वार्ड 09- निर्दलीय संजीव ।
  • वार्ड 10- निर्दलीय अमित अग्रवाल।

शाही में पहली बार खिला 'कमल' 

बरेली की शाही नगर पंचायत से भाजपा के वीरपाल मौर्य ने चेयरमैन पद पर जीत हासिल की। शाही के इतिहास में पहली बार कमल खिला है। वहीं विजयी प्रत्याशी के वार्ड से बसपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वहीं फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत सीट से स्मैक तश्कर कल्लू डान की की पत्नी इमराना बेगम ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन

बरेली की आंवला नगर पालिका सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आबिद अली 788 वोट से जीत गए हैं। वहीं नगर पालिका परिषद नवाबगंज की भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता राठौर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी गुलनाज को 4468 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed