UP Nikay Chunav 2023: बरेली में मतदाताओं का इम्तिहान... अबकी बार रचें मतदान का कीर्तिमान
पिछले निकाय चुनाव में बरेली में सबसे कम मतदान हुआ था। इस बार मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए घर से निकलना होगा और मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बृहस्पतिवार को शहर और निकायों की सरकार चुनने के लिए मतदान होगा। प्रत्याशी तो चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक चुके हैं, अब मतदाताओं का इम्तिहान है। कारण, पिछले निकाय चुनाव में बरेली में सबसे कम मतदान हुआ था। नगर निगम में सिर्फ 45 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस बार मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए घर से निकलना होगा और मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
पिछले चुनाव में सबसे अधिक मतदान नगर पंचायत फरीदपुर में 83.91 और रिठौरा में 82 फीसदी हुआ था। महज 45 फीसदी मतदान के साथ नगर निगम क्षेत्र के लोग सबसे निचले पायदान पर रहे थे। इस तस्वीर को बदलने के लिए शहर के लोगों को घर से निकलकर मतदान करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि मतदाताओं की सहूलियत के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। मतदाता पर्ची भी घर-घर पहुंचाई जा रही है, ताकि उन्हें मतदान केंद्रों पर भटकना न पड़े। महिलाओं के लिए पिंक बूथ भी बनाए जा रहे हैं।
2017 के निकाय चुनाव में हुआ मतदान
निकाय - मतदान प्रतिशत
नगर निगम - 45
ठिरिया निजावत खां - 74.92
रिठौरा - 82.04
धौराटांडा - 78.72
मीरगंज - 67.18
फतेहगंज पश्चिमी - 69
शाही - 66
शीशगढ़ - 77.6
नवाबगंज - 71.78
सेंथल - 80.41
बहेड़ी - 64.6
नगर पालिका फरीदपुर - 60.8
रिछा - 73.4
देवरनियां - 73.7
शेरगढ़ - 72.8
नगर पंचायत फरीदपुर - 83.91
फतेहगंज पूर्वी - 56.01
आंवला - 61.57
बिशारतगंज - 72
सिरौली - 67.3
मतदान कर निकायों को सक्षम बनाएं: डीएम
जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का आधार है। मतदाता का सांविधानिक अधिकार है। जिले में 11 मई को स्थानीय निकायों के चुनाव हैं। आप सभी मतदाता मतदान करके निकायों को सक्षम और सुदृढ़ बनाने में योगदान दें।
कहीं परेशानी है तो करें कॉल
मतदान से पहले या मतदान, मतगणना के दिन मतदाताओं को कहीं कोई दिक्कत या आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है तो संबंधित शिकायत सीधे कंट्रोल रूम में दर्ज करा सकते हैं। चुनाव प्रेक्षक से भी संपर्क कर सकते हैं। प्रेक्षक प्रथम संयुक्ता समद्दार का मोबाइल नंबर 7302809728, प्रेक्षक द्वितीय का मोबाइल नंबर 7302811443 है। इसके अलावा कंट्रोल रूम 0581-2428188, 0581-2422202, 0581-2511061, 0581-2511021 और मोबाइल नंबर 9897921438, 9897894323, 9412292057 पर भी संपर्क कर सकते हैं।