{"_id":"645a384f6d7e1d960902af64","slug":"up-nikay-chunav-election-campaign-ends-in-bareilly-2023-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav 2023: बरेली में पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू; मतदान कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav 2023: बरेली में पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू; मतदान कल
Wed, 10 May 2023 10:42 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 10 May 2023 10:42 AM IST
सार
बरेली जिले में निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 मई को है। इसकी पूरी तैयारी जिला पुलिस प्रशासन ने कर ली है। बुधवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई।
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में मतदान कार्मिकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निकाय चुनाव में ताल ठोंक रहे प्रत्याशियों का जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार मंगलवार शाम थम गया। 11 मई को द्वितीय चरण का मतदान होगा। बरेली में इसकी पूरी तैयारी जिला पुलिस प्रशासन ने कर ली है। बुधवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई। चुनाव में निगरानी के लिए जिले को 33 जोन और 77 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन
जिले में 11 मई को नगर निगम और निकायों में मतदान होगा। अबकी बार नगर निगम के मेयर, पार्षद का चुनाव 8,47,763 मतदाता करेंगे। निकायों के अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए 4,84,413 मतदाता वोट डालेंगे। निकाय चुनाव के लिए जिले में 340 मतदान केंद्र बने हैं। इनमें 1195 मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन
नगर निगम के लिए एक मेयर, 80 पार्षद के लिए ईवीएम और नगर निकायों के 19 अध्यक्ष और 272 सदस्य पद के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा। ईवीएम और मतपत्र पोलिंग पार्टियों को रवानगी स्थल पर सौंपे जाएंगे। जिन्हें मतदान के बाद सील कर कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच स्ट्रांग रूम में जमा करना होगा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस समेत खूफिया विभागों को भी सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
बरेली कॉलेज मैदान पहुंचे अधिगृहीत वाहन
पोलिंग पार्टियों की दस मई को रवानगी के लिए अधिगृहीत वाहन मंगलवार दोपहर से बरेली कॉलेज मैदान पहुंचना शुरू हो गए थे। विकास भवन से श्यामगंज जाने वाली सड़क के एक ओर बेरीकेडिंग किए जाने से आवागमन प्रभावित रहा। बसों के बरेली कॉलेज पहुंचने के दौरान रुक-रुककर जाम लगता रहा। सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। अबकी बार पालिंग पार्टियों की रवानगी के लिए 315 बस, 15 मिनी बस, सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेट के लिए 110 हल्के वाहन, उड़नदस्ता और निगरानी टीम के लिए 46 हल्के वाहन अधिगृहीत हुए हैं।| निकाय का नाम | वार्ड संख्या | मतदान केंद्र | मतदान स्थल | पुरूष मतदाता | महिला मतदाता | कुल मतदाता |
| नगर निगम बरेली | 80 | 162 | 640 | 455954 | 391809 | 847763 |
| फरीदपुर नगर पालिका | 25 | 15 | 72 | 37834 | 34152 | 71986 |
| नवाबगंज नगर पालिका | 25 | 17 | 52 | 21110 | 18893 | 39894 |
| आंवला नगर पालिका | 25 | 23 | 66 | 32990 | 27916 | 60906 |
| बहेड़ी नगर पालिका | 25 | 20 | 62 | 31994 | 29128 | 61122 |
| ठिरिया निजावत खां नगर पंचायत | 14 | 7 | 27 | 11279 | 10149 | 21428 |
| रिठौरा नगर पंचायत | 12 | 6 | 15 | 7502 | 6299 | 13801 |
| धौराटांडा नगर पंचायत | 15 | 7 | 21 | 10608 | 9543 | 20151 |
| मीरगंज नगर पंचायत | 12 | 9 | 24 | 10779 | 9375 | 20154 |
| फतेहगंज पश्चिमी | 15 | 10 | 28 | 12717 | 11603 | 24320 |
| शाही नगर पंचायत | 12 | 5 | 14 | 7067 | 6016 | 13083 |
| शीशगढ़ नगर पंचायत | 15 | 8 | 24 | 11568 | 9522 | 21090 |
| सेंथल नगर पंचायत | 12 | 6 | 15 | 7072 | 6737 | 13809 |
| फरीदपुर नगर पंचायत | 10 | 4 | 10 | 8924 | 8357 | 17281 |
| रिछा नगर पंचायत | 14 | 6 | 18 | 8924 | 8357 | 17281 |
| देवरनियां नगर पंचायत | 13 | 9 | 24 | 9926 | 9410 | 19336 |
| शेरगढ़ नगर पंचायत | 12 | 7 | 16 | 7484 | 6825 | 14309 |
| फतेहगंज पूर्वी | 10 | 3 | 13 | 5817 | 4971 | 10788 |
| बिशारतगंज | 12 | 7 | 15 | 7758 | 6193 | 13951 |
| सिरौली | 14 | 9 | 27 | 10922 | 9493 | 20415 |