फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Nikay Chunav 2023 Samajwadi Party mayor candidate Sanjeev Saxena withdraws nomination in Bareilly

UP Nikay Chunav 2023: बरेली में सपा के मेयर प्रत्याशी संजीव सक्सेना ने वापस लिया नामांकन

Thu, 27 Apr 2023 03:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Apr 2023 03:59 PM IST
सार

UP Nikay Chunav 2023 News: नगर निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर है। बरेली में सपा के मेयर प्रत्याशी संजीव सक्सेना ने गुरुवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। इससे मेयर सीट का चुनाव दिलचस्प हो गया है। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Samajwadi Party mayor candidate Sanjeev Saxena withdraws nomination in Bareilly
सपा नेता संजीव सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मेयर पद के लिए सपा के प्रत्याशी रहे संजीव सक्सेना ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। इस दौरान उनके सुर भी बदले नजर आए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर नामांकन वापस ले रहा हूं। सपा का सच्चा सिपाही हूं। अब पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर के समर्थन में चुनाव प्रचार करूंगा।

विज्ञापन


इसी के साथ चार दिनों से सपा में चल रहे नाटकीय घटनाक्रम का बृहस्पतिवार को पटाक्षेप हो गया। बुधवार शाम छह बजे हुई प्रेसवार्ता में उनके तेवर अलग थे। तब उन्होंने कहा था कि कायस्थ, मुस्लिम, मौर्या और कुर्मी समेत सर्व समाज ने उन पर भरोसा किया है। किसी भी हाल में वह उनके विश्वास को नहीं तोड़ेंगे, चुनाव जरूर लड़ेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले कहा था- दबाव बनाया जा रहा 

उन्होंने कहा था कि नामांकन वापसी के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है, मगर वह पीछे नहीं हटेंगे। चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए परिवार को जान का खतरा है। सुरक्षा की मांग की थी। बृहस्पतिवार को नामांकन वापस लेकर कलक्ट्रेट से बाहर निकलते समय उनके सुर बिल्कुल बदले हुए थे। 

संबंधित खबर- UP Nikay Chunav 2023: बरेली में सपा ने डॉ. तोमर को दिया समर्थन; संजीव बोले- मेरे पास सिंबल... मैं ही प्रत्याशी

संजीव सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कभी किसी पर दबाव नहीं बनाते। उन्होंने कह दिया, इसलिए मैंने नामांकन वापस ले लिया है। स्थानीय नेताओं की ओर से बनाए जा रहे दबाव पर कहा कि कल तक जो परिस्थितियां थीं, वो बताया था। आज स्थिति अलग है।

सोमवार को भी सपा मुखिया ने की थी बात

सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने संजीव सक्सेना से सपा के जिला महासचिव संजीव यादव के फोन से बात की थी। तब उन्होंने पीछे हटने से इन्कार कर दिया था। वह इस बात से भी मुकर गए थे कि उनकी सपा मुखिया से बात हुई है। 

कब क्या हुआ

16 अप्रैल : सपा ने संजीव सक्सेना को मेयर पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया।
21 अप्रैल : संजीव सक्सेना ने सपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया।
25 अप्रैल : संजीव सक्सेना ने नामांकन का दूसरा सेट दाखिल किया। साथ में उनके बेटे सागर सक्सेना ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।
25 अप्रैल : इसी दिन नामांकन की अंतिम तिथि पर पूर्व मेयर डॉ आईएस तोमर ने निर्दलीय नामांकन दाखिल करते हुए कहा कि सपा मुखिया का आशीर्वाद उनके साथ है।
26 अप्रैल : सपा डॉ. आईएस तोमर के समर्थन में आई। राष्ट्रीय सचिव वीरपाल यादव ने कहा कि सपा मुखिया ने डॉ. तोमर का समर्थन देने की बात कही है। अखिलेश यादव ने संजीव सक्सेना से फोन पर बात भी की, मगर वह नहीं माने। इसी शाम प्रेसवार्ता कर चुनाव लड़ने पर अडिग रहने की बात कही।
27 अप्रैल : संजीव सक्सेना ने नामांकन वापस लेते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात हो गई है। उनके आदेश का पालन करते हुए डॉ. तोमर के पक्ष में प्रचार करूंगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed