फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Nikay Chunav 2023 Live Bareilly Municipal Election Phase 2 Voting in Bareilly Shahjahanpur Budaun Pilibhit

UP Nikay Chunav 2023: बरेली में 50 फीसदी से अधिक मतदान; बूथों के आसपास घूमने पर 164 लोग पकड़े गए

Thu, 11 May 2023 07:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 May 2023 07:47 PM IST
सार

UP Nagar Nikay Chunav 2023 Phase 2 Voting Bareilly Live News in Hindi : उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बृहस्पतिवार को बरेली मंडल के चारों जिले बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत में मतदान हुआ। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गए। बरेली मंडल में निकाय चुनाव कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा से जुड़ा है। मतदान को लेकर चारों जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बरेली जिले में 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। यहां पढ़ें निकाय चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...
 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Live Bareilly Municipal Election Phase 2 Voting in Bareilly Shahjahanpur Budaun Pilibhit
फतेहगंज पश्चिमी में मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली नगर निगम में कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बीते चुनाव की तुलना इस बार काफी कुछ बदला है। तीन उम्मीदवार फिर से मैदान में हैं। कांग्रेस ने नए चेहरे पर दांव लगाया है। मेयर पद के 13 और पार्षद पद के 520 उम्मीदवारों की किस्मत पर मतदाताओं ने मुहर लगाई। अब 13 मई को नतीजे आएंगे। भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम और सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर के बीच सीधी टक्कर है। उमेश गौतम निवर्तमान मेयर भी हैं। वहीं डॉ. तोमर दो बार मेयर रह चुके हैं। बसपा से युसूफ जरीवाला दलित-मुस्लिम समीकरण से चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठे हैं तो कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केबी त्रिपाठी अपनी बिरादरी के साथ पार्टी के काडर वोटों के सहारे अपना दावा मजबूत कर रहे हैं। 

विज्ञापन

तीन मंत्रियों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी शाहजहांपुर नगर निगम सीट पर भी भाजपा और सपा के बीच मुकाबला माना जा रहा है। ओबीसी महिला के लिए आरक्षित महापौर पद के लिए भाजपा से अर्चना वर्मा, सपा से माला राठौर, बसपा से शगुफ्ता इकबाल, कांग्रेस से निकहत इकबाल, आप से सुमन वर्मा, रासपा से मीरा, निर्दलीय जोहा इकबाल, सुनीता यादव चुनावी मैदान में हैं। जिले की तीनों नगर पालिकाओं में मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं। पिछली बार पुवायां और तिलहर नगर पालिका भाजपा के हाथ से निकल गईं थीं। सबसे ज्यादा प्रत्याशी जलालाबाद सीट से हैं। यहां 18 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे कम तिलहर सीट से हैं। यहां सिर्फ पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। आठ नगर पंचायतों में से कुछ में निर्दलीय प्रत्याशी दलीय उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं जिले की सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों में मतदान है। पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। बुधवार को सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। 

बदायूं जनपद 
नगर पालिका परिषद- 07
नगर पंचायत- 14
नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी- 167
नगर पालिका व नगर पंचायत वार्ड सदस्य प्रत्याशी- 1429
मतदाता- 523667 
पुरुष- 277106
महिला- 246561

मतदान केंद्र- 210
संवेदनशील मतदान केंद्र- 79
अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र- 94
अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र- 20
मतदान स्थल- 603
मतदान में लगे कर्मचारी- 2412, रिजर्व- 241
विज्ञापन

पीलीभीत जिले की तीन नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के 113 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया। इसके अलावा 158 सभासद पदों के लिए भी वोट डाले गए। 
 

पीलीभीत की नगर पालिकाओं में ये लड़ रहे चुनाव
पीलीभीत नगर पालिका : भाजपा- आस्था अग्रवाल, निर्दलीय- विमला जायसवाल, सपा- नसरीन अंसारी, कांग्रेस- कमरूल निशा, निर्दलीय- प्रियंका कौशिक, बसपा- उर्मिला गौतम, निर्दलीय- आकांक्षा अग्रवाल, आदि।
पूरनपुर नगर पालिका : भाजपा- शैलेंद्र गुप्ता, निर्दलीय- प्रदीप जायसवाल, कांग्रेस- मुन्ने मियां अंजाना, सपा-मुजफ्फर हुसैन उर्फ हाजी लाडले आदि।
बीसलपुर नगर पालिका : भाजपा- शशि जायसवाल, सपा- शबनम बेगम, बसपा- सलमा बेगम, कांग्रेस- अंजुम परवीन, निर्दलीय- रेहाना बेगम, निर्दलीय- मीतू जायसवाल आदि।

बरेली नगर निगम के मेयर, पार्षद का चुनाव मतदाताओं ने किया। निकाय चुनाव के लिए जिले में 340 मतदान केंद्र बने थे। इनमें 1195 मतदेय स्थल थे। नगर निगम के लिए एक मेयर, 80 पार्षद के लिए ईवीएम और नगर निकायों के 19 अध्यक्ष और 272 सदस्य पद के लिए बैलेट पेपर से मतदान हुआ।  

निकाय का नाम वार्ड संख्या मतदान केंद्र मतदान स्थल पुरूष मतदाता महिला मतदाता कुल मतदाता
नगर निगम बरेली 80 162 640 455954 391809 847763
फरीदपुर नगर पालिका 25 15 72 37834 34152 71986
नवाबगंज नगर पालिका 25 17 52 21110 18893 39894
आंवला नगर पालिका 25 23 66 32990 27916 60906
बहेड़ी नगर पालिका  25 20 62 31994 29128 61122
ठिरिया निजावत खां नगर पंचायत 14 7 27 11279 10149 21428
रिठौरा नगर पंचायत  12 6 15 7502 6299 13801
धौराटांडा नगर पंचायत  15 7 21 10608 9543 20151
मीरगंज नगर पंचायत  12 9 24 10779 9375 20154
फतेहगंज पश्चिमी  15 10 28 12717 11603 24320
शाही नगर पंचायत  12 5 14 7067 6016 13083
शीशगढ़ नगर पंचायत  15 8 24 11568 9522 21090
सेंथल नगर पंचायत  12 6 15 7072  6737 13809
फरीदपुर नगर पंचायत  10 4 10 8924  8357 17281
रिछा नगर पंचायत  14 6 18 8924  8357 17281
देवरनियां नगर पंचायत 13 9 24 9926 9410 19336
शेरगढ़ नगर पंचायत  12 7 16 7484 6825 14309
फतेहगंज पूर्वी  10 3 13 5817 4971 10788
बिशारतगंज   12 7 15 7758  6193 13951  
सिरौली 14 9 27 10922 9493 20415

UP Nikay Chunav 2023 Live Bareilly Municipal Election Phase 2 Voting in Bareilly Shahjahanpur Budaun Pilibhit
बरेली के बिशारतगंज में पोलिंग बूथ पर मतदाता - फोटो : अमर उजाला
बरेली जिले में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। कई पोलिंग बूथों पर सुबह सात बजे से पहले ही मतदाताओं की कतार लगने लगी। बिशारतगंज में जूनियर हाई स्कूल मतदान केंद्र पर मतदान शुरू होने से पहले लाइन लग गई। सहकारी समिति बूथ पर भी यह तस्वीर दिखी। 

UP Nikay Chunav 2023 Live Bareilly Municipal Election Phase 2 Voting in Bareilly Shahjahanpur Budaun Pilibhit
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में पहली बार हो रहे महापौर चुनाव में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सुबह सबसे पहले मतदान किया। उन्होंने शहर के प्रताप एनक्लेव स्थित बूथ नंबर 189 पर पहला वोट डाला।

UP Nikay Chunav 2023 Live Bareilly Municipal Election Phase 2 Voting in Bareilly Shahjahanpur Budaun Pilibhit
भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल - फोटो : अमर उजाला
बदायूं नगर पालिका से अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल ने सिग्लर गर्ल्स स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया। 

बरेली के सुभाष नगर स्थित आर्या पुत्री इंटर कॉलेज में कक्ष संख्या दो में एक वोट पड़ने के बाद ईवीएम खराब हो गई। मशीन करीब आधे घंटे तक खराब रही। इससे मतदाता परेशान दिखे। 

UP Nikay Chunav 2023 Live Bareilly Municipal Election Phase 2 Voting in Bareilly Shahjahanpur Budaun Pilibhit
पति रामभरोसे के साथ सदाप्यारी - फोटो : अमर उजाला
निकाय चुनाव में मतदान को लेकर बुजुर्गों में उत्साह है। शाहजहांपुर के सुदामा प्रसाद में बूथ संख्या 59 पर बीमारी की हालत में सदाप्यारी अपने पति रामभरोसे के साथ वोट डालने आईं। बुजुर्ग महिला मंजू देवी परिजनों के साथ बूथ पर पहुंचीं। 

UP Nikay Chunav 2023 Live Bareilly Municipal Election Phase 2 Voting in Bareilly Shahjahanpur Budaun Pilibhit
शाहजहांपुर नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर नगर निगम के बूथ नंबर 94, 95, 96, और 97 में मतदान से पहले ईवीएम खराब हो गई। इसके चलते एक घंटा मतदान बाधित रहा है। यहां सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो सका।

UP Nikay Chunav 2023 Live Bareilly Municipal Election Phase 2 Voting in Bareilly Shahjahanpur Budaun Pilibhit
पत्नी और भाई के साथ सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में पत्नी और भाई के साथ सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने एम लाल स्कूल में मतदान किया। 

बदायूं की सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों में हुआ मतदान 

बदायूं जिले में सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायत में बृहस्पतिवार सुबह 7:00 बजे मतदान शुरू हो गया। जिले में 603 मतदान स्थल और 210 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी जगह पुलिस व्यवस्था तैनात कर दी गई। सभी अधिकारी जोनल मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण पर रहे। कुछ बूथ पर मतदाता केवल पर्ची लेकर पहुंचे, जिससे सीडीओ ने सभी सेक्टर प्रभारियों को एक संदेश जारी किया कि वह मतदान स्थलों के बाहर विकल्पों की सूची आवश्य चस्पा करा दें।

शाहजहांपुर में सुबह नौ बजे कुल 9.42 प्रतिशत मतदान

  • नगर निगम शाहजहांपुर - 6.90
  • नगर पालिका पुवायां- 11.50
  • नगर पालिका तिलहर- 14.00
  • नगर पालिका जलालाबाद- 10.00
  • नगर पंचायत कलान - 12.00
  • नगर पंचायत खुदागंज- 9.99
  • नगर पंचायत खुटरा- 10.33
  • नगर पंचायत बंडा- 16.00
  • नगर पंचायत कांट- 13.00
  • नगर पंचायत कटरा- 10.01
  • नगर पंचायत निगोही- 11.99

पीलीभीत जिले में नौ बजे कुल 12.25 प्रतिशत मतदान

  • निकाय                                -    मतदान प्रतिशत
  • पूरनपुर नगर पालिका          -  10
  • पीलीभीत नगर पालिका       - 9
  • बीसलपुर नगर पालिका       - 14
  • नगर पंचायत कलीनगर       - 12.12
  • नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा- 15
  • नगर पंचायत जहानाबाद   -19
  • नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर- 19
  • नगर पंचायत पकड़िया नौगवां- 15
  • नगर पंचायत बरखेड़ा         - 13
  • नगर पंचायत बिलसंडा       -  14

बरेली नगर निगम में 7.14 प्रतिशत मतदान 

बरेली जिले में चार नगर पालिकाओं, एक नगर निगम और 15 नगर पंचायतों के लिए सुबह 7:00 बजे मतदान शुरू हुआ। कुछ स्थानों पर ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान में देरी हुई, लेकिन अधिकतर जगह मतदान शुरू हो गया था मतदान के लिए लोगों में उत्साह था। मतदान के शुरुआती दो घंटे के आंकड़े आ गए हैं। नगर निगम के लिए 7.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। नगर पंचायतों के लिए 13% मतदान का औसत पहले दो घंटे में आया। नगर पालिकाओं के लिए 12.45 प्रतिशत मतदान रहा। जिले में कुल 10.71 प्रतिशत मतदान हो चुका था।  

बरेली में नौ बजे तक मतदान प्रतिशत 

नगर निगम बरेली - 7.14 

नवाबगंज नगर पालिका- 14.25
बहेड़ी नगर पालिका- 12.10
आंवला नगर पालिका- 12.50
फरीदपुर नगर पालिका- 10.6

नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां - 13.8
नगर पंचायत रिठौरा- 12.63
नगर पंचायत धौरा टांडा - 17. 5
नगर पंचायत मीरगंज -10
नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी - 10.16
नगर पंचायत शाही - 11
नगर पंचायत शीशगढ़ - 13. 37
नगर पंचायत सेंथल- 12.25
नगर पंचायत फरीदपुर - 16.41
नगर पंचायत रिछा - 12 
नगर पंचायत देवरिया - 14. 41
नगर पंचायत शेरगढ़ - 11.5 
नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी - 10. 5
नगर पंचायत बिशारतगंज - 9.8
नगर पंचायत सिरौली - 12%

 

बदायूं जिले में नौ बजे तक 11.36 प्रतिशत मतदान हुआ था। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतार लगी रहीं। 

पीलीभीत में भाजपा के बिस्तर पर प्रचार सामग्री देखकर निर्दलीय प्रत्याशी भड़क गए। शहर के नई बस्ती मतदान केंद्र के बाहर हंगामा हुआ। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिस्तर से प्रचार सामग्री हटवाकर भीड़ को खदेड़ा।

पीलीभीत में 9 बजे तक का अपडेट
  • नगर पालिका परिषद बीसलपुर में 8733 वोट पड़े
  • नगर पालिका परिषद पूरनपुर में 3306 वोट पड़े
  • नगर पालिका परिषद पीलीभीत में 9529 वोट पड़े
  • नगर पंचायत जहानाबाद में 2304 वोट पड़े
  • नगर पंचायत बरखेड़ा में 1505 वोट पड़े
  • नगर पंचायत बिलसंडा में 2074 वोट पड़े 
  • नगर पंचायत कलीनगर में 1066 वोट पड़े
  • नगर पंचायत न्यूरिया में 3604 वोट पड़े
  • नगर पंचायत गुलड़िया भिड़ारा में 715 वोट पड़े
  • नगर पंचायत नौगवां पकड़िए  में 2938 वोट पड़े।

पीलीभीत में मॉडल स्कूल के बाहर वोटर लिस्ट में नाम ना होने पर मतदाता भड़क गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और अधिकारी पहुंचे। मतदाताओं का आरोप था कि न पर्ची दी जा रही न वोटर लिस्ट में नाम है।

शाहजहांपुर में सुबह 11 बजे तक कुल 20.65 प्रतिशत मतदान हो चुका था। यहां सुबह नौ बजे कुल 9.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

बदायूं में करीब पौने 11 बजे कबूलपुरा मोहल्ले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भीड़ को दौड़ा दिया। यहां मतदान स्थल शाहिद मेमोरियल के नजदीक काफी लोग भीड़ लगाए थे। इसकी सूचना पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह और महिला थाना इंस्पेक्टर रेनू सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को दौड़ा दिया।

UP Nikay Chunav 2023 Live Bareilly Municipal Election Phase 2 Voting in Bareilly Shahjahanpur Budaun Pilibhit
सरिता ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

विदाई से पहले दुल्हन ने किया मतदान 

पीलीभीत की नगर पंचायत कलीनगर की वार्ड नंबर चार निवासी सरिता की बुधवार रात मझोला के पोनीगंज से शादी हुई। बृहस्पतिवार को विदाई होनी थी। सरिता ने मतदान की अहमियत को गंभीरता से लिया। ससुराल विदा होने से पूर्व बृहस्पतिवार सुबह सरिता ने कलीनगर के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में मतदान किया। मतदान कर सरिता काफी उत्साहित दिखीं। इसके बाद परिजनों ने खुशी-खुशी सरिता को विदाई दी। विदाई से पहले पंचायत के चुनाव में मतदान में भागीदारी चर्चा का विषय बनी रही।

शाहजहांपुर में 11 बजे तक वोट प्रतिशत

1.शाहजहांपुर नगर निगम - 17.20
2. पुवायां नगर पालिका- 25. 50
3. तिलहर नगर पालिका-26.50
4. जलालाबाद नगर पालिका- 24.20
5. कलान नगर पंचायत- 18.33
6. नगर पंचायत खुदागंज- 26.65
7. नगर पंचायत खुटार- 30.00
8. नगर पंचायत बंडा- 20.40
9. नगर पंचायत कांट- 28.50
10. नगर पंचायत कटरा-19.20
11. नगर पंचायत अल्हागंज- 27.10
12. नगर पंचायत निगोही- 26.20
कुल मतदान - 20.65
 

बरेली में 11 बजे तक कुल 27.60 मतदान प्रतिशत 

  • नगर निगम बरेली - 16.14
  • आंवला नगर पालिका- 24.86
  • नवाबगंज नगर पालिका- 30.2
  • फरीदपुर नगर पालिका- 22.36
  • बहेड़ी नगर पालिका- 23.53
  • नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां - 29.25
  • नगर पंचायत देवरियां - 31.53
  • नगर पंचायत धौराटांडा - 33.5
  • नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी - 22.86
  • नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी - 27.06
  • नगर पंचायत फरीदपुर - 39.63
  • नगर पंचायत मीरगंज -32.5
  • नगर पंचायत रिछा - 26.5
  • नगर पंचायत रिठौरा- 29.81
  • नगर पंचायत बिशारतगंज - 25.29
  • नगर पंचायत शेरगढ़ - 25.94
  • नगर पंचायत शाही - 26.5
  • नगर पंचायत शीशगढ़ - 30.67
  • नगर पंचायत सेंथल- 27.5
  • नगर पंचायत सिरौली - 26.5

पीलीभीत में 35 फीसदी मतदान

पीलीभीत जिले में तापमान की बढ़ोतरी के साथ ही मतदान का प्रतिशत भी बढ़ने लगा। 11 बजे तक जिले में 35 फीसदी मतदान हो गया। दूसरे राउंड 9 बजे से 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें भी पीलीभीत नगर पालिका में मात्र 10 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक गुलड़िया भिंडारा में 39. 61 प्रतिशत मतदान हुआ था।

बदायूं में 11 बजे तक 24.26 प्रतिशत मतदान

नगर पालिका ककराला- 27.92
नगर पालिका बिसौली- 26.10
नगर पालिका उझानी- 23.14
नगर पालिका बिल्सी- 27.70
नगर पालिका सहसवान- 22.98
नगर पालिका बदायूं- 18.96
नगर पालिका दातागंज- 22.62
नगर पंचायत कछला- 28.71
नगर पंचायत उसहैत- 27.93
नगर पंचायत मुड़िया- 24.60
नगर पंचायत सखानू- 26.11
नगर पंचायत इस्लामनगर- 31.60
नगर पंचायत कुंवर गांव- 25.46
नगर पंचायत उसावां- 22.78
नगर पंचायत रुदायन- 33.96
नगर पंचायत वजीरगंज- 22.22
नगर पंचायत गुलड़िया- 44.00
नगर पंचायत सैदपुर- 25.75
नगर पंचायत अलापुर- 31.61
नगर पंचायत फैजगंज- 25.50
नगर पंचायत दहगवां- 36.16
कुल-                         24.26

बरेली के वार्ड 20 आजमनगर सपा समर्थित, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों को पुलिस ने नजरबंद किया।। उनका आरोप है कि सुबह नौ बजे से कुतुबखाना चौकी पर बुलाकर बिठा दिया गया। भाजपा को जिताने के लिए नजरबंद करने की कार्रवाई की गई है।

बरेली में सिकलापुर के निकट कुमार टॉकीज के पीछे रहने वाले सोहेल अख्तर का कहना है कि वह मत डालने गए, लेकिन उनका और उनके परिवार के सभी सदस्यों का नाम मतदाता सूची से गायब था। इसलिए निराश होना पड़ा। कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में वह शिकायत करने आए। यहां कर्मचारियों ने मतदाता सूची में नाम सर्च किया लेकिन नाम नहीं मिला उन्हें निराश होना पड़ा।
 

बरेली के फतेहगंज पूर्वी पोलिंग बूथ पर भाजपा उपाध्यक्ष अमिताभ सिंह के पहुंचने पर हंगामा हो गया। एजेंट ने फर्जी वोट को लेकर आपत्ति की। हंगामा होने लगा। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया। फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी लाल कार्यकर्ताओं के साथ थाने में पहुंचे।

पीलीभीत जिले में मतदान प्रतिशत ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी। 1:00 बजे तक 110827 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग करते 37.50 प्रतिशत मतदान पहुंचा दिया।

दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत 
पीलीभीत नगर पालिका              -  30.72
पूरनपुर नगर पालिका                -  45.90
बीसलपुर नगर पालिका             -  36.80
नगर पंचायत कलीनगर              -  41.25
नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा    - 39.62
नगर पंचायत जहानाबाद             - 35.47
नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर     -  34.79
नगर पंचायत पकड़िया नौगवां    - 38.00
नगर पंचायत बरखेड़ा               - 32.76
नगर पंचायत बिलसंडा            -   29.96
कुल-                                    37.87

बदायूं में दोपहर एक बजे तक 35.58 वोट पड़े 

नगर पालिका ककराला- 37.64
नगर पालिका बिसौली- 39.66
नगर पालिका उझानी- 35.83
नगर पालिका बिल्सी- 41.10
नगर पालिका सहसवान- 34.96
नगर पालिका बदायूं- 26.25
नगर पालिका दातागंज- 34.53
नगर पंचायत कछला- 41.86
नगर पंचायत उसहैत- 39.58
नगर पंचायत मुड़िया- 53.91
नगर पंचायत सखानू- 42.20
नगर पंचायत इस्लामनगर- 41.90
नगर पंचायत कुंवर गांव- 43.25
नगर पंचायत उसावां- 36.22
नगर पंचायत रुदायन- 46.00
नगर पंचायत वजीरगंज- 35.60
नगर पंचायत गुलड़िया- 64.00
नगर पंचायत सैदपुर- 35.00
नगर पंचायत अलापुर- 44.36
नगर पंचायत फैजगंज- 39.50
नगर पंचायत दहगवां- 53.41
कुल-                         35.58
 

शाहजहांपुर में दोपहर एक बजे तक 32.23 प्रतिशत मतदान 

1.शाहजहांपुर नगर निगम -27.25  
2. पुवायां नगर पालिका-  40.96
3. तिलहर नगर पालिका- 40.94
4. जलालाबाद नगर पालिका-  37.37
5. कलान नगर पंचायत-  29.50
6. नगर पंचायत खुदागंज- 39.50
7. नगर पंचायत खुटार- 43.32
8. नगर पंचायत बंडा- 32.15
9. नगर पंचायत कांट- 44.02
10. नगर पंचायत कटरा-35.30
11. नगर पंचायत अल्हागंज- 37.90
12. नगर पंचायत निगोही- 35.20

कुल मतदान - 32.23

बरेली में एक बजे तक 30.78 प्रतिशत वोट पड़े 

नगर निगम बरेली - 25.84

आंवला नगर पालिका- 37.01
नवाबगंज नगर पालिका- 43.08
फरीदपुर नगर पालिका- 32.86
बहेड़ी नगर पालिका- 36.3

नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां - 42.8
नगर पंचायत देवरियां - 47.25
नगर पंचायत धौराटांडा - 41.5
नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी - 34.07
नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी - 38.83
नगर पंचायत फरीदपुर - 58.09
नगर पंचायत मीरगंज -42.5
नगर पंचायत रिछा - 41.22
नगर पंचायत रिठौरा- 44.73
नगर पंचायत बिशारतगंज - 39.76
नगर पंचायत शेरगढ़ - 41.87
नगर पंचायत शाही - 38
नगर पंचायत शीशगढ़ - 45.71
नगर पंचायत सेंथल- 37.25
नगर पंचायत सिरौली - 42.2

बरेली में सुभाष नगर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मतदान केंद्र पर कालीचरण मार्ग सुभाष नगर रेलवे कॉलोनी के मतदाता हैं। छह हजार मतदाता इस मतदान केंद्र पर है, लेकिन दोपहर 2:00 बजे तक सिर्फ 1300 मत पड़े थे, मतदान प्रतिशत फीका रहने के आसार हैं। कारण यह है कि सुभाष नगर के लोग रेलवे अंडरपास ना बनने की वजह से खफा हैं। 

बरेली में सुभाष नगर रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल मतदान अभिकर्ता आंचल कपूर ने बताया कि कुछ लोग कोरोना काल में दिवंगत हो गए। उनकी पर्चियां आ गईं, लेकिन जो नौजवान 18 वर्ष के हुए उनकी पर्चियां नहीं आई। उन्होंने बताया कि मेरी ताई ज्योति कपूर का निधन 17 अप्रैल 2021 को हो गया। बीएलओ ने अभी तक नाम ही नहीं काटा। उनके नाम की पर्ची आ गई। मतदान अभिकर्ता अमित भारद्वाज ने बताया कि उनके पिता एसडी भारद्वाज का निधन 2010 में हो गया था, मतदाता सूची में 13 वर्ष बाद भी उनका नाम अंकित है। अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता 15 मई गौरीशंकर अग्रवाल की मृत्यु 2015 में हो चुकी है वोटर लिस्ट में नाम अंकित है। बीएलओ घर नहीं आए। इस वजह से मतदाता सूचियों में मरे हुए लोगों के नाम अंकित है और जीवित और 18 वर्ष के हो चुके युवाओं के नाम गायब हैं। बीएलओ ने घर बैठकर खानापूरी कि इसका खामियाजा मतदाताओं को भुगतना पड़ा। 

शाहजहांपुर में दोपहर तीन बजे तक वोट प्रतिशत

1.शाहजहांपुर नगर निगम -39.38
2. पुवायां नगर पालिका-  50.45
3. तिलहर नगर पालिका- 49.89
4. जलालाबाद नगर पालिका-  50.64
5. कलान नगर पंचायत-  42.30
6. नगर पंचायत खुदागंज- 50.10
7. नगर पंचायत खुटार- 55.04
8. नगर पंचायत बंडा- 41.25
9. नगर पंचायत कांट- 53.80
10. नगर पंचायत कटरा-40.20
11. नगर पंचायत अल्हागंज- 53.60
12. नगर पंचायत निगोही- 41.50
कुल मतदान - 43.30

पीलीभीत में 50.48 प्रतिशत मतदान 

पीलीभीत जिले में दोपहर तीन बजे तक 50.48 प्रतिशत मतदान हो चुका था। 1,47,737 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर चुके थे। तीन बजे तक सबसे ज्यादा मतदान गुलडिया भिंडारा में 67.64 प्रतिशत हुआ, जबकि सबसे कम शहर 41.76 प्रतिशत रहा। पूरनपुर में 55 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि बीसलपुर में 50 से भी कम 48 प्रतिशत मतदान हुआ। न्यूरिया, जहानाबाद, बरखेड़ा अपराह्न तीन बजे मतदान 60 प्रतिशत से ऊपर निकल गया।

बदायूं में दोपहर तीन बजे तक 46.73 प्रतिशत वोट पड़े 

नगर पालिका ककराला- 51.57
नगर पालिका बिसौली-  50.83
नगर पालिका उझानी- 47.76
नगर पालिका बिल्सी- 52.96
नगर पालिका सहसवान- 45.11
नगर पालिका बदायूं- 36.86
नगर पालिका दातागंज- 42.30
नगर पंचायत कछला- 55.98
नगर पंचायत उसहैत- 50.51
नगर पंचायत मुड़िया- 59.11
नगर पंचायत सखानू- 56.09
नगर पंचायत इस्लामनगर- 53.64
नगर पंचायत कुंवर गांव- 52.71
नगर पंचायत उसावां- 47.41
नगर पंचायत रुदायन- 57.00
नगर पंचायत वजीरगंज- 52.85
नगर पंचायत गुलड़िया- 76.00
नगर पंचायत सैदपुर- 54.50
नगर पंचायत अलापुर- 54.82
नगर पंचायत फैजगंज- 53.50
नगर पंचायत दहगवां- 62.13
कुल-                         46.73
 

बरेली मंडल में दोपहर तीन बजे तक का अपडेट

नगर निगम बरेली - 29.00
शाहजहांपुर- 43.30 प्रतिशत मतदान 
बदायूं- 46.73 प्रतिशत मतदान 
पीलीभीत- 50.48 प्रतिशत मतदान

बरेली में तीन बजे तक 36.95 प्रतिशत वोट पड़े 

नगर निगम बरेली - 29.00

आंवला नगर पालिका- 37.01
नवाबगंज नगर पालिका- 54.03
फरीदपुर नगर पालिका- 46.61
बहेड़ी नगर पालिका- 43.73

नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां - 54.19
नगर पंचायत देवरियां - 58.99
नगर पंचायत धौराटांडा - 61.03
नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी - 44.70
नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी - 51.46
नगर पंचायत फरीदपुर - 74.58
नगर पंचायत मीरगंज - 56.95
नगर पंचायत रिछा - 54.84
नगर पंचायत रिठौरा- 69.64
नगर पंचायत बिशारतगंज - 52.51
नगर पंचायत शेरगढ़ - 56.99
नगर पंचायत शाही - 52.92
नगर पंचायत शीशगढ़ - 60.11
नगर पंचायत सेंथल- 55.46
नगर पंचायत सिरौली - 54.80

फतेहगंज पश्चिमी में धीमी वोटिंग होने के कारण शाम चार बजे नगर पंचायत कार्यालय मतदान स्थल पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। धीमी वोटिंग को लेकर मतदाताओं ने रोष जताया। वहीं शेरगढ़ शाम पांच बजे बूथ संख्या 10 व 12 पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी। 

पीलीभीत में शाम पांच बजे तक 59.21 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक शहर में 50 प्रतिशत वोट पड़ सके थे।

बूथों पर अनाधिकृत तरीके से घूमने में 164 लोग हिरासत में

बरेली में नगर निकाय चुनाव के दौरान पोलिंग सेंटर के अंदर और आसपास अनाधिकृत तरीके से घूमते 164 लोगों को संबंधित इलाके की पुलिस में हिरासत में ले लिया। सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक की वोटिंग में सभी पोलिंग बूथों को चेक किया गया। नगर क्षेत्र से 87 व ग्रामीण क्षेत्र से 77 व्यक्ति पोलिंग सेन्टर के अंदर व आसपास अनाधिकृत रूप से घूमते मिले। ऐसे व्यक्तियों को पकड़कर विधिक कार्रवाई की गई है।

शाहजहांपुर में शाम पांच बजे तक वोट प्रतिशत

1.शाहजहांपुर नगर निगम - 44.20
2. पुवायां नगर पालिका-  63.62
3. तिलहर नगर पालिका- 55.20
4. जलालाबाद नगर पालिका-  55.60
5. कलान नगर पंचायत-  53.14
6. नगर पंचायत खुदागंज- 58.28
7. नगर पंचायत खुटार- 61.84
8. नगर पंचायत बंडा- 58.50
9. नगर पंचायत कांट- 62.20
10. नगर पंचायत कटरा-49.21
11. नगर पंचायत अल्हागंज- 64.96
12. नगर पंचायत निगोही- 46.40

कुल मतदान - 49.92
 

बदायूं में पांच बजे तक मतदान प्रतिशत

नगर पालिका ककराला- 58.68
नगर पालिका बिसौली-  59.38
नगर पालिका उझानी- 54.92
नगर पालिका बिल्सी- 62.88
नगर पालिका सहसवान- 51.69
नगर पालिका बदायूं- 43.46
नगर पालिका दातागंज- 52.81
नगर पंचायत कछला- 67.05
नगर पंचायत उसहैत- 58.36
नगर पंचायत मुड़िया- 72.80
नगर पंचायत सखानू- 67.36
नगर पंचायत इस्लामनगर- 62.74
नगर पंचायत कुंवर गांव- 66.06
नगर पंचायत उसावां- 58.24
नगर पंचायत रुदायन- 67.63
नगर पंचायत वजीरगंज- 62.76
नगर पंचायत गुलड़िया- 89.23
नगर पंचायत सैदपुर- 52.50
नगर पंचायत अलापुर- 64.65
नगर पंचायत फैजगंज- 65.00
नगर पंचायत दहगवां- 64.52
कुल-                        54.89

बरेली जिले में शाम पांच बजे तक 46.75 फीसदी मतदान हो चुका था। सूरज ढलते ही बूथों पर एक बार फिर मतदाताओं की कतारें लगने लगीं। 

बदायूं में कुल 59.56 प्रतिशत मतदान

नगर पालिका ककराला- 66.64
नगर पालिका बिसौली- 67.00
नगर पालिका उझानी- 58.75
नगर पालिका बिल्सी- 65.77
नगर पालिका सहसवान- 56.72
नगर पालिका बदायूं- 47.69
नगर पालिका दातागंज- 58.17

नगर पंचायत कछला- 70.33
नगर पंचायत उसहैत- 62.58
नगर पंचायत मुड़िया- 76.71
नगर पंचायत सखानू- 69.94
नगर पंचायत इस्लामनगर- 65.58
नगर पंचायत कुंवर गांव- 69.74
नगर पंचायत उसावां- 63.33
नगर पंचायत रुदायन- 70.42
नगर पंचायत वजीरगंज- 67.70
नगर पंचायत गुलड़िया- 89.52
नगर पंचायत सैदपुर- 55.37
नगर पंचायत अलापुर- 65.67
नगर पंचायत फैजगंज- 71.28
नगर पंचायत दहगवां- 83.65
कुल-                         59.56
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed