फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   up nikay chunav 2023 BJP mayor candidate Umesh Gautam won in Bareilly

Bareilly Nagar Nigam Result: बरेली में भाजपा का कब्जा बरकरार, लगातार दूसरी बार मेयर बने उमेश गौतम

Sat, 13 May 2023 09:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 May 2023 09:35 PM IST
सार

Bareilly UP Nikay Chunav Result 2023 : बरेली में भाजपा के उमेश गौतम लगातार दूसरी बार मेयर बने हैं। उन्होंने सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर को कड़ी शिकस्त दी है। 

विज्ञापन
up nikay chunav 2023 BJP mayor candidate Umesh Gautam won in Bareilly
भाजपा के विजयी प्रत्याशी उमेश गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भाजपा के उमेश गौतम ने मेयर पद पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर को एक बार फिर 56 हजार 328 वोटों के बड़े अंतर से हराया। पहले राउंड से भाजपा ने बढ़त बनाई और 29वें राउंड तक बढ़त बनाए रहे।

विज्ञापन


उमेश गौतम की जीत का अंतर भी करीब पांच गुना बढ़ गया है। वहीं डॉ. आईएस तोमर 2017 के चुनाव में मिले वोटों तक भी नहीं पहुंच पाए। भाजपा ने निकाय चुनाव में प्रचंड जीत के साथ एक बार फिर या साबित कर दिया कि बृजक्षेत्र में बरेली भाजपा का गढ़ है। उमेश गौतम से पहले भाजपा से लगातार कोई दूसरी बार मेयर नहीं बना है। 
विज्ञापन


वहीं सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर की यह लगातार दूसरी हार है और वह 2000 और 2012 में मेयर रह चुके हैं। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केबी त्रिपाठी रहे। पिछली बार की अपेक्षा कांग्रेस का वोट प्रतिशत इस बार बढ़ा है। मगर चौथे नंबर पर रहे बसपा प्रत्याशी युसूफ को सिर्फ 16 हजार 882 वोट मिले हैं। पिछली चुनाव की अपेक्षा 2149 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली नगर निगम में मेयर पद के कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा के उमेश गौतम और सपा समर्थित डॉ. आईएस तोमर के बीच मुकाबला माना जा रहा था। उमेश गौतम ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी, जो अंत में बड़ी जीत में तब्दील हो गई। इससे पहले उमेश गौतम 2017 में मेयर चुने गए थे। 

मेयर चुनाव के नतीजे

उमेश गौतम, भाजपा - 167271
डॉ. आईएस तोमर, सपा समर्थित - 110943
डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी, कांग्रेस - 26975
मोहम्मद युसूफ, बसपा - 16862

पालिका में दो , पंचायत में पांच पर भाजपा का कब्जा

चार नगर पालिका में दो में भाजपा ने जीत हासिल की। इसमें बहेड़ी में पहली बार कमल खिला। यहां भाजपा प्रत्याशी रश्मि जायसवाल ने चुनाव जीता। नवाबगंज में भाजपा की प्रेमलता राठौर ने जीत हासिल की और आंवला में सपा के आबिद अली जीते तो फरीदपुर में सपा के शराफत जरी वालों ने चुनाव जीता जबकि सपा का संगठन शराफत सेठ को चुनाव लड़ा रहा था। 

वहीं नगर पंचायतों में भाजपा के पांच प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। शाही में भाजपा के वीरपाल मौर्य, मीरगंज भाजपा के योगेंद्र कुमार गुप्ता, नगर पंचायत फरीदपुर में भाजपा की धर्मा देवी, शेरगढ़ भाजपा के बुद्धसेन मौर्या, शीशगढ़ से सपा की नीलोफर, सेंथल में कंबर एजाज शानू सपा, सिरौली में कांग्रेस मिर्जा चमन सकलैनी जीते। 

ठिरिया निजावत खां में एआईएमआईएम के इमरान अली और बिशारतगंज में बसपा प्रत्याशी मोहम्मद ताज उर्फ लाल मियां, फतेहगंज पश्चिमी इमराना निर्दलीय और फतेहगंज पूर्वी निर्दलीय संजय पाठक व रिछा कैसर जहां निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव जीता। रिठौरा में निर्दलीय शकुंतला देवी और देवरनियां में निर्दलीय मोहम्मद कलीम अंसारी और धौराटांडा में भाजपा के नदीम ने जीत हासिल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed