फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   up nikay chunav 2023 bareilly nagar nigam election vote counting

Bareilly Nagar Nigam Result: बरेली में भाजपा के मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम को बड़ी बढ़त; वोटों की गिनती जारी

Sat, 13 May 2023 12:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 May 2023 12:41 PM IST
सार

 Bareilly UP Nikay Chunav Result 2023 : बरेली में मेयर के लिए भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम और सपा समर्थित डॉक्टर आईएस तोमर के बीच मुकाबला माना जा रहा है। बसपा से मोहम्मद युसूफ और कांग्रेस के डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी भी जीत का दावा कर रहे हैं। मेयर पद के लिए कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। 80 पार्षद पदों के लिए 521 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।

विज्ञापन
up nikay chunav 2023 bareilly nagar nigam election vote counting
बरेली के मेयर पद के प्रमुख प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निकाय चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। मेयर पद के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में है। प्रत्याशियों और शहरवासियों की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे से पार्षद, सदस्य का और दोपहर एक बजे से नगर पालिका व पंचायत अध्यक्ष के परिणाम जारी होने लगेंगे। मेयर पद के विजेता की घोषणा शाम सात बजे तक हो सकती है।

विज्ञापन


बरेली में पहले निर्वाचन कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट से पड़े मतों की गणना हुई। बताया जा रहा है कि पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा के मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम आगे चल रहे थे। पोस्टल बैलट से नगर निगम मेयर और पार्षद पद के लिए 333 समेत कुल 498 वोट पड़े थे। 13वें चक्र की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम को 42 हजार वोटों की बढ़त मिल गई। दूसरे स्थान पर सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर हैं।
विज्ञापन


13वें चक्र की गणना
भाजपा के उमेश गौतम - 113608
सपा समर्थिक डॉ. आईएस तोमर- 68869
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी- 17018
बसपा के मोहम्मद युसूफ- 10666

इनके बीच है मुकाबला 

बरेली में मेयर के लिए भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम और सपा समर्थित डॉक्टर आईएस तोमर के बीच मुकाबला माना जा रहा है। बसपा से मोहम्मद युसूफ और कांग्रेस के डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी भी जीत का दावा कर रहे हैं। मेयर पद के लिए कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। 80 पार्षद पदों के लिए 521 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना के लिए शुक्रवार सुबह से ही नगर निगम और निकायों के प्रत्याशियों की कतार स्ट्रांग रूम पर लगी रही। बरेली कॉलेज समेत जिले की तहसीलों में बने स्ट्रांग रूम में एजेंट बनवाने के लिए प्रत्याशी और समर्थक पहुंचते रहे। नियमानुसार मेयर, अध्यक्ष, पार्षद, सदस्य पद के प्रत्याशियों के पास बने हैं। मगर सभी टेबल पर एक-एक एजेंट का पास बनवाने में लगे रहे।

एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया के मुताबिक सबसे पहले मतपत्र और फिर ईवीएम से मतगणना शुरू होगी। मेयर और पार्षद के चुनाव ईवीएम से हुए थे। मेयर और पार्षद के मतों की गणना के लिए 64 टेबल परसाखेड़ा के स्ट्रांग रूम में लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल को दो टेबल जोड़कर बनाया गया है। एक टेबल पर मेयर तो दूसरे पर पार्षद पद के मतों की गणना होगी।

20 राउंड तक मतगणना पूरी होने की उम्मीद

नगर निगम के 80 वार्ड का परिणाम सामने आने पर ही मेयर की जीत की घोषणा होगी। एडीएम प्रशासन ने बताया कि नगर निगम के मेयर और पार्षद पद के चुनाव में 1305 ईवीएम इस्तेमाल की गईं। 32-32 टेबल पर एक साथ गणना शुरू होगी। मतगणना 20 राउंड में पूरी होने की उम्मीद है। प्रत्येक राउंड आधे घंटे का होगा। नगर पालिका और नगर पंचायतों की मतगणना 28 राउंड में पूरी होगी। मगर 23 राउंड तक 90 फीसदी वार्ड के विजेता घोषित होंगे।

23 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

मतदान के बाद ईवीएम और मतपेटिकाएं स्ट्रांग रूम में रखी गई। मतगणना से पहले प्रत्याशियों के सामने ईवीएम और मतपेटिकाओं की सील खोली गई। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक परसाखेड़ा स्ट्रांग रूम की निगरानी में पीएसी तैनात है। बरेली कॉलेज समेत अन्य स्ट्रांग रूम की निगरानी पुलिस बल कर रहा है। इसके अलावा परसाखेड़ा स्ट्रांग में 23 सीसीटीवी कैमरे और 12 वीडियोग्राफर की निगरानी में मतगणना की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed