फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP News Sharad Singh Who Underwent Gender Transition Becomes a Father News in Hindi

UP: जेंडर बदलवाकर लड़की से बने लड़का, फिर सहेली सविता से रचाई शादी, अब पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

Thu, 03 Apr 2025 01:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Apr 2025 01:13 PM IST
सार

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में जेंडर बदलवाने वाले शरद सिंह के घर नन्हा मेहमान आया है। उनकी पत्नी ने ऑपरेशन के बाद बेटे को जन्म दिया है।

विज्ञापन
UP News Sharad Singh Who Underwent Gender Transition Becomes a Father News in Hindi
जेंडर बदलवाने वाले शरद सिंह बने पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जेंडर बदलवाकर महिला से पुरुष बने शरद सिंह की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। परिवार में 26 साल के बाद किलकारी गूंजने से खुशी का माहौल है। शरद सिंह ने दो वर्ष पूर्व महिला मित्र सविता सिंह से विवाह किया था।
विज्ञापन


शरद सिंह का पहले सरिता नाम था। दोनों पैरों से दिव्यांग सरिता ने बीएड करने के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 में उत्तीर्ण की थी। इसके बाद बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी मिली थी। 
विज्ञापन


उन्हें भावलखेड़ा के एक विद्यालय में तैनाती मिली थी। इसके बाद उन्होंने अपना जेंडर बदलने की कवायद को शुरू किया था। वर्ष 2020 से 2022 के मध्य जेंडर बदलने की प्रक्रिया पूर्ण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम योगी बने शिक्षक: बरेली में बच्चों को अनुशासन और मेहनत की दी सीख, चॉकलेट बांटी... सेल्फी भी ली; तस्वीरें

ऑपरेशन व थेरेपी के बाद चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ उगने के साथ ही उनकी आवाज भी भारी हो गई। प्रशासन ने उन्हें पुरुष का प्रमाणपत्र भी जारी किया था। सरिता से शरद बनने के बाद वर्ष 2023 में उन्होंने पीलीभीत निवासी रिश्तेदार सविता सिंह से शादी कर ली थी। 

ऑपरेशन के बाद दिया बच्चे को जन्म
इसके बाद सविता सिंह गर्भवती हुईं। शरद ने उनकी प्रेग्नेंसी का वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया था। बुधवार को सविता को प्रसव पीड़ा होने पर बरेली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। यहां उन्होंने ऑपरेशन के बाद बच्चे को जन्म दिया है। शरद सिंह अमर बलिदानी ठाकुर रोशन सिंह के प्रपौत्र हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed