फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP has become the nexus of politicians , bureaucrats

नेताओं-अफसरों का गठजोड़ बन गया यूपी में

Wed, 25 Nov 2015 02:00 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 25 Nov 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रोटरी भवन में ‘लोकतंत्र के विकास में जन आंदोलन की भूमिका’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने  प्रदेश की सियासत पर खूब प्रहार किए। उन्होंने प्रदेश की वर्तमान सरकार ही नहीं सभी राजनीतिक दलों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि यूपी में कोई भी काम पैसे और जुगाड़ के बिना संभव नहीं है। यहां ब्यूरोक्रेट और नेताओं को एक मजबूत गठजोड़ बन गया है। इसे तोड़ने और भ्रष्टाचार का खात्मा करने के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

श्री सिंह मंगलवार को रोटरी क्लब के अलावा  इन्वर्टिस और आईएमए के कार्यक्रमों में शामिल हुए। इन्वर्टिस में छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने को संबोधन किया। विकल्प और इंडिया अगेस्ट करप्शन पर आयोति संगोष्ठी में कहा कि आप सभी अपने अंदर के युवा को जगाओ। चुनाव में पूरी तरह से शिक्षित और कर्मठ प्रतिनिधि को चुनो। उन्होेंने कहा कि युवाओं ने आंदोलन किया और एक केजरीवाल मिला। उसने भी लालू यादव से हाथ मिला लिया। इससे निराश होने की जरूरत नहीं है। युवा जोश और होश बनाए रखें, आगे और केजरीवाल मिलेंगे। उन्होंने प्रदेश की सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यहां जंगलराज है। हर दिन मर्डर और बलात्कार हो रहे हैं। जब व्यवस्था सुधार और भ्रष्टाचार रोकने की कोशिश की गई तो उनके दो साल में सात ट्रांसफर हो गए।  बिहार के बारे में कहा कि वहां डिप्टी सीएम आठवीं पास और शिक्षामंत्री अनपढ़ होगा तो विकास की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
विज्ञापन

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि यूएनओ में मानवाधिकार शासी निकाय के सदस्य अंबुज द्विवेदी ने न्याय पालिका में सुझार की बातें कहीं और कहा कि टुकड़ों में सुधार से काम नहीं चलेगा, पूरी तरह से व्यवस्था में सुधार होना चाहिए। अध्यक्षता पूर्व एमएलसी रमेश चंद्र शर्मा ‘विकट’ ने की। इस दौरान पीयूसीएल के टीडी भास्कर, यशपाल सिंह एडवोकेट, मुकेश कुमार आजाद आदि थे। संचालन राजनरायण गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed