{"_id":"5d67b9588ebc3e93da786411","slug":"up-governor-anandiben-patel-to-honour-vp-singh-university-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: वीपी सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की छात्रा को राज्यपाल आनंदीबेन करेंगी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: वीपी सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की छात्रा को राज्यपाल आनंदीबेन करेंगी पुरस्कृत
Thu, 29 Aug 2019 06:31 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 29 Aug 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
मोनिका
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की छात्रा मोनिका को लखनऊ के एक कार्यक्रम में राज्यपाल पुरस्कृत करेंगी। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर शहर का गौरव बढ़ाने वाली मोनिका सिंह को लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल अपने हाथों से पुरस्कार देंगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि हैंडबॉल खिलाड़ी मोनिका सिंह ने इससे पहले जनवरी 2019 में सीनियर नेशनल में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं। ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय में भी पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
मोनिका जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की छात्रा हैं। सम्मान से नवाजे जाने पर हैंडबॉल कोच बृजेश्वर कुमार, सचिव फासिल बेग ने बधाई दी है।
विज्ञापन