फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Election 2022: Union Minister Anurag Thakur reply on Akhilesh statement on Azam he never wants peaceful voting

UP Election 2022: आजम पर अखिलेश के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जवाब- ये कभी शांतिपूर्ण मतदान नहीं चाहते

Sat, 12 Feb 2022 03:16 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, बरेली
एएनआई, बरेली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 12 Feb 2022 03:16 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि वे कभी शांतिपूर्ण मतदान नहीं चाहते। सपा तनाव बढ़ाती है, जनता पर जुल्म करती है और आजम खां को इसीलिए जाना जाता है। मतदाताओं और मतदान अधिकारियों को डराना।

विज्ञापन
UP Election 2022: Union Minister Anurag Thakur reply on Akhilesh statement on Azam he never wants peaceful voting
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पार्टी नेता आजम खां पर दिए बयान के बाद अब भाजपा ने जवाब दिया है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि सपा तनाव बढ़ाती है, जनता पर जुल्म करती है और आजम खान को इसी लिए जाना जाता है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि वे कभी शांतिपूर्ण मतदान नहीं चाहते। सपा तनाव बढ़ाती है, जनता पर जुल्म करती है और आजम खां को इसीलिए जाना जाता है। मतदाताओं और मतदान अधिकारियों को डराना। उन्होंने सपा प्रमुख पर हमला करते हुए कहा कि अखिलेश को ऐसा शांतिपूर्ण माहौल पसंद नहीं आ रहा है, जिसमें पहले चरण में लोग भाजपा को वोट दे रहे हैं।

विज्ञापन

5-6 चरण तक अतीक अहमत और मुख्तार अंसारी याद आने लगेंगे- ठाकुर

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ''वे फिर से तनाव पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने पहले चरण में नाहिद खान को याद किया। दूसरे चरण में वे आजम खां के बारे में सोच रहे हैं। पांच-छह चरणों तक वे अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी को याद करने लगेंगे। अपराधियों का साथ , सपा के साथ।''

अखिलेश यादव ने हाल ही में रामपुर में एक चुनावी जनसभा के दौरान सपा सांसद आजम खां पर दर्ज मुकदमों को झूठा बताते हुए बयान दिया था कि किताब, भैंस और बकरी चोरी जैसे आरोपों में आजम खां आज भी जेल में हैं और जीप से किसानों को कुचलने का आरोपी बाहर आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed