फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Board schedule for practical and pre-board examinations released

UP Board: प्रयोगात्मक और प्री-बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, सीसी कैमरों की निगरानी में होंगे प्रैक्टिकल

Sun, 04 Jan 2026 05:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Jan 2026 05:43 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के साथ-साथ कक्षा नौ से 12वीं तक की वार्षिक और प्री-बोर्ड परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल तय कर दिया गया है। इस बार प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएंगी। 

विज्ञापन
UP Board schedule for practical and pre-board examinations released
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। परिषद की ओर से इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के साथ-साथ कक्षा नौ से 12वीं तक की वार्षिक और प्री-बोर्ड परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल तय कर दिया गया है। इस बार यूपी बोर्ड ने परीक्षाओं की शुचिता और पारदर्शिता को लेकर विशेष सख्ती बरती है, जिसके तहत प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया जाएगा और इसकी पूरी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी।

विज्ञापन


जारी कार्यक्रम के मुताबिक, बरेली मंडल में इंटरमीडिएट के प्रथम चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू होकर एक फरवरी तक संचालित की जाएंगी। हालांकि इस दौरान 29 और 30 जनवरी को कोई परीक्षा नहीं होगी। हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए राहत की बात यह है कि उनकी प्रयोगात्मक परीक्षाएं पिछले वर्ष की तरह विद्यालय स्तर पर ही आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर संपन्न कराई जाएंगी। जो विद्यार्थी व्यक्तिगत (प्राइवेट) परीक्षार्थी के रूप में शामिल हो रहे हैं, उन्हें अपने संबंधित अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर परीक्षा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन


बोर्ड ने स्कूलों को आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड करने के लिए भी समय सीमा निर्धारित कर दी है। नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंकों को प्रधानाचार्यों के माध्यम से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा, जिसके लिए पोर्टल 10 जनवरी से क्रियाशील हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी के पहले सप्ताह में प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं
इसके अलावा, जनवरी के प्रथम सप्ताह में कक्षा 12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी, जबकि दूसरे सप्ताह में कक्षा 10 और 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। गृह परीक्षाओं की बात करें तो कक्षा नौ और 11 की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर फरवरी के प्रथम सप्ताह तक पूरी कर ली जाएंगी।

विभागीय अधिकारियों ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वह इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करें। प्रयोगात्मक परीक्षाओं से पूर्व स्कूलों की प्रयोगशालाओं में विज्ञान उपकरणों और आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ साफ-सफाई और कैमरों की सक्रियता की जांच करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed