UP Board Result 2024: बरेली के 97 हजार विद्यार्थियों का इंतजार खत्म, रिजल्ट जारी; यहां करें चेक
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP Board) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ बरेली जिले के 90 हजार से अधिक विद्यार्थियों का इंतजाम खत्म हो गया। परीक्षा परिणाम देखते हुए सफल विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शनिवार दोपहर दो बजे 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया। बरेली जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं 22 फरवरी से नौ मार्च तक हुईं थीं। इसमें 133 केंद्रों पर 97,169 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 52,653 और इंटरमीडिएट में 44,156 विद्यार्थी पंजीकृत थे। शनिवार को परीक्षाफल जारी होते ही विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया।
हाईस्कूल में नवाबगंज की छात्रा रश्मि गंगवार ने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया है। इन्हें 600 में से 585 नंबर मिले हैं। जबकि इंटर की तीन छात्राओं ने प्रदेश की टॉप 10 सूची में जगह बनाई है। इंटर की छात्रा रिया गंगवार का आठवां, वंशिका का नौवां और प्रतिभा गंगवार का दसवां स्थान है।
बरेली की स्थिति
हाई स्कूल
पंजीकृत- 52653
उपस्थित - 49117
पास- 42777
पास प्रतिशत 87.09
इंटरमीडिएट
पंजीकृत- 44513
उपस्थित- 42062
पास- 36089
पास प्रतिशत- 85.80
स्कूलों में भी परीक्षा परिणाम दिखाने की व्यवस्था की गई। रिजल्ट देखकर सफल विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए। विद्यार्थियों ने अपने सहपाठियों को कॉल कर बधाई दी। पिछली साल बरेली में यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट 87.95 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 73.84 प्रतिशत रहा था। इस बार परीक्षा परिणाम बेहतर होने की उम्मीद है।
कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
कक्षा 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए यहां रजिस्टर करें
यहां चेक करें रिजल्ट
अक्सर रिजल्ट जारी होने पर हेवी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो जाती है, जिसके कारण छात्रों को अपना रिजल्ट देखने में दिक्कत आती है। ऐसे में छात्रों के पास अपना रिजल्ट चेक करने के लिए उजाला के रिजल्ट पोर्टल results.amarujala.com की मदद से भी अपना रिजल्ट सबसे पहले चेक कर सकते हैं।