UP Board Result 2024: हाईस्कूल में बरेली की रश्मि गंगवार का प्रदेश में छठा स्थान, देखें मंडल के टॉपर्स के नाम
UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड ने शनिवार दोपहर दो बजे 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। बरेली मंडल के पांच विद्यार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश की टॉप 10 सूची में जगह बनाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शनिवार दोपहर दो बजे 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया। बरेली के नवाबगंज की छात्रा रश्मि गंगवार ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। रश्मि ने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इन्हें 600 में से 585 नंबर मिले हैं। बदायूं की छात्रा नियति वार्ष्णेय ने सातवां स्थान हासिल किया है। इन्होंने हाईस्कूल में 600 अंकों मे से 584 अंक हासिल किए। कुल 97.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
पीलीभीत के छात्र अमन गंगवार का भी सातवां स्थान आया है। बदायूं के रोहित चौहान ने 97 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है। इन्हें 600 में 582 नंबर मिले हैं। शाहजहांपुर के जितिन गंगवार ने 96.83 प्रतिशत अंक हासिल कर 10वां स्थान पाया है। इनके 600 में से 581 नंबर आए हैं।
बंदी और कैदियों ने दी थी परीक्षा
बरेली और आसपास के जिलों की जेल के करीब 41 बंदी और कैदी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट देने पहुंचे थे। इनकी परीक्षा के लिए केंद्रीय कारागार में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें सेंट्रल जेल के 16, शाहजहांपुर के सात, मुरादाबाद के तीन, रामपुर के नौ, बिजनौर के चार, पीलीभीत के दो बंदी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल के 26 और इंटरमीडिएट 15 कैदी और बंदी शामिल थे। इन चिह्नित बंदियों व कैदियों को उनकी जेलों से बरेली बुलाया गया था। परीक्षा के बाद इन्हें उनके जिलों की जेल में दोबारा शिफ्ट कर दिया गया था।