फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Board Result 2023 Not happy from result former BJP MLA Pappu Bhartaul said got less marks in three subjects

UP Board Result 2023: इंटर में पास तो हुए लेकिन खुश नहीं BJP के पूर्व विधायक, बोले- तीन विषयों में कम आए नंबर

Wed, 26 Apr 2023 09:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Apr 2023 09:24 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश बोर्ड के इंटर और हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी हुआ। बरेली के बिथरी चैनपुर के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल भी इंटर की परीक्षा में पास हो गए हैं। हालांकि भाजपा के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल परिणाम से खुश नहीं है। पूर्व विधायक का कहना है कि तीन विषयों में कम आए नंबर हैं। कॉपी दोबारा चेक कराएंगे।

विज्ञापन
UP Board Result 2023 Not happy from result former BJP MLA Pappu Bhartaul said got less marks in three subjects
परिणाम से खुश नहीं भाजपा के पूर्व विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल इंटरमीडिएट की परीक्षा में पास हो गए। उन्हें द्वितीय श्रेणी मिली है। पास होने पर घर में, समर्थकों में मिठाइयां बांटी। हालांकि, वह अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। कहा कि उन्हें तीन विषयों में कम नंबर मिले हैं। 
विज्ञापन


वह दोबारा कॉपियों की जांच कराएंगे। उन्हें उम्मीद है कि उनके अंक बढ़ जाएंगे। पप्पू भरतौल ने कहा कि परीक्षा के बाद मैंने प्रश्नपत्र में पूछे गए सवालों के जवाब का मिलान करके रखा था। उसके अनुसार मुझे तीन विषयों में कम अंक मिले हैं। 
विज्ञापन


बाकी दो विषयों के नंबर से मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं, मगर तीन विषयों की कॉपियों की दोबारा जांच कराऊंगा। जल्द ही इसके लिए शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से मिलूंगा। नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रदेश सरकार को बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वह खुद ही परीक्षा दे रहे थे तो अनुभव से कह रहे हैं कि नकल तो हो ही नहीं सकती थी। जो भी विद्यार्थी पास हुए हैं, सभी ने बहुत मेहनत की है, सभी को बधाई। पप्पू भरतौल 2017 में भाजपा के टिकट पर बिथरी चैनपुर से विधायक चुने गए थे।

कई यूनिवर्सिटी से आ रहे फोन, हमारे यहां से करिए स्नातक

पप्पू भरतौल ने कहा कि अब वह स्नातक करेंगे। उन्हें कई यूनिवर्सिटी से फोन आ रहे हैं कि वह उनके यहां स्नातक में दाखिला लें, मगर उन्होंने अभी सबको मना कर दिया है। बंगलूरू की एक यूनिवर्सिटी ने मुझे फोन किया और कहा कि हमारे यहां से स्नातक करिए। 

आपको हवाई जहाज से आने-जाने का टिकट भी देंगे। मैंने मना कर दिया। कहा कि मैं सक्षम हूं, आप जरूरतमंदों की मदद करिए। बरेली से ही मैं स्नातक करूंगा। इसके बाद वकालत की पढ़ाई कर कमजोर लोगों को न्याय दिलवाने में उनकी मदद करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed