फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Board exam first days students faces problem for B copy in centers

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन बी कॉपी के लिए परेशान हुए छात्र, नकल माफियाओं के उड़े होश

Tue, 18 Feb 2020 04:26 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 18 Feb 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
UP Board exam first days students faces problem for B copy in centers
सांकेतिक तस्वीर

बरेली जिला कारागार समेत जिले के 132 केंद्रों पर मंगलवार की सुबह यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गईं। इस दौरान हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे छात्रों में उत्साह दिखाई दिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए शासन ने सख्त हिदायत दी है, जिसे लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार मॉनीटरिग करते दिखाई दिए। कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए 16 सदस्यीय टीम जुटी रही। पहली पाली में नकल संबंधी कोई सूचना नहीं मिली।

विज्ञापन


छात्रों के मुताबिक पहली कॉपी तो आराम से मिली। तमाम जरूरी नियमों का भी पालन किया गया, लेकिन बी कॉपी लेने के लिए फिर से वही नियम फॉलो करने में परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि कॉपी के प्रत्येक पन्ने पर रोल नंबर लिखने में सबसे ज्यादा दिक्कत रही। इसके अलावा हिंदी की परीक्षा में संस्कृत विषय को हल करना भारी पड़ा।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रो पर सख्ती की वजह से नकलचियों के होश उड़े रहे। शासन की ओर से दिए गए आदेश के तहत जिले के सभी 132 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही स्पेशल टीम के जरिए निगरानी की जा रही है। तीसरी आंख और स्क्वायड की नजर से बचना नकल माफिया के लिए मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed