फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Up BJP state president said Now there are no riots and no hooligans in Uttar Pradesh everything else is fine

BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले: उत्तर प्रदेश में अब न दंगा और न गुंडा, बाकी सब चंगा; आज यूपी में कानून का राज

Thu, 22 Jun 2023 10:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 22 Jun 2023 10:01 PM IST
सार

भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के एजेंडे में राष्ट्रवाद, धारा 370, राम मंदिर का निर्माण था। सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भारत की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
Up BJP state president said Now there are no riots and no hooligans in Uttar Pradesh everything else is fine
सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आज यहां कि कहा कि सन 2017 से पहले उप्र में दंगे और गुंडे चरम पर थे, योगी सरकार आने के बाद प्रदेश में न कोई दंगा, न कोई गुंडा बाकी है, सब चंगा है, आज प्रदेश में कानून का राज है।

विज्ञापन


गुरुवार को एक लॉन में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के एजेंडे में राष्ट्रवाद, धारा 370, राम मंदिर का निर्माण था। सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भारत की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री कार्य कर रहे हैं। सरकारी योजनाएं पिछली सरकारों में केवल जातिवाद, भेदभाव और संप्रदायवाद से संचालित होती थीं, लेकिन डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहीं हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि देश में लंबे समय तक परिवारवाद, जातिवाद, भेदभाव और क्षेत्रवाद पर राजनीति हुई है, लेकिन सन 2014 से सिर्फ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित कार्य हुए हैं।

विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी राकेश मिश्रा समेत विभिन्न विधायकों ने भी अपनी-अपनी बात रखी। इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, एमएलसी वागीश पाठक, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य आदि मौजूद रहे।

घरों पर जाकर प्रदेश अध्यक्ष ने भेंट कीं पुस्तकें
प्रबुद्ध सम्मेलन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी महा जनसंपर्क अभियान के तहत ‘संपर्क से समर्थन अभियान’ के तहत लोगों के घर गए और मोदी सरकार की नौ साल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों के संबंध में पुस्तक भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed