फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP-112 police team attacked and vehicle vandalized in Badaun

Badaun: दातागंज में यूपी-112 पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़; पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 08 Dec 2023 11:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: श्याम जी. Updated Fri, 08 Dec 2023 11:06 PM IST
सार

बदायूं जिले में एक शराबी ने यूपी-112 पुलिस टीम पर हमला कर दिया। उसने सिपाहियों के साथ मारपीट की और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। 

विज्ञापन
UP-112 police team attacked and vehicle vandalized in Badaun
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव उरैना गौटिया में एक शराबी ने यूपी-112 पुलिस टीम पर हमला कर दिया। उसने सिपाहियों के साथ मारपीट की और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। सिपाहियों ने बमुश्किल आरोपी को पकड़ा और उसे कोतवाली ले गए। बाद में एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


यूपी-112 पीआरवी पर तैनात सिपाही केशव सिंह के मुताबिक, उरैना गौटिया के एक व्यक्ति ने कॉल की थी कि उसकी जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इस पर पीआरवी पर तैनात पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब कॉल करने वाले ओमवीर को तलाश की तो उसने बताया कि विवाद गांव के अजीत और रामशिव के बीच है। जब पुलिस टीम ने अजीत से बात की तो वह नशे में था।
विज्ञापन


वह लगातार जमीन को कब्जा मुक्त कराने की बात कह रहा था। पुलिस टीम ने कहा कि पहले राजस्व टीम के साथ जांच होगी। इसके बाद कार्रवाई होगी, लेकिन वह नहीं माना और पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। उनके साथ मारपीट कर दी। गाड़ी पर ईंटें फेंकने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे जैसे-तैसे पकड़ा। इसमें सिपाही केशव सिंह को चोट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी की एक लाइट भी टूट गई। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले गई। बाद में केशव सिंह ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपी ने पुलिस टीम से ही मारपीट कर दी थी। उसे पकड़कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed