{"_id":"604bbcc88ebc3e5910085392","slug":"unsolved-murder-robbery-incidents-open-throughout-the-week-bareilly-news-bly440278986","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल भर से अनसुलझी हत्या-लूट की वारदातें सप्ताह भर में खुलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल भर से अनसुलझी हत्या-लूट की वारदातें सप्ताह भर में खुलें
विज्ञापन
बैठक में हिस्सा लेते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध समीक्षा बैठक में आईजी ने चारों जिलों के कप्तानों को दिया निर्देश
विज्ञापन
शाहजहांपुर में लाट साहब के जुलूस, बरेली में राम बरात की तैयारी को कहा
बरेली। आईजी ने शुक्रवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जिलों के कप्तानों को हत्या, लूट और चोरी की साल भर से अनसुलझी घटनाओं का खुलासा करने को कहा। उन्होंने बरेली में राम बरात और शाहजहांपुर में लाट साहब के जुलूस की भी तैयारियां करने का निर्देश दिया।
आईजी राजेश पांडेय ने बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के कप्तानों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान बताया गया कि पिछले साल बरेली में हुई पांच हत्या और तीन लूट, बदायूं में दो हत्या और दो लूट, पीलीभीत में एक हत्या और शाहजहांपुर में नकबजनी कर लाइसेंसी बंदूक चोरी की घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने चारों कप्तानों को सप्ताह भर में इन घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश दिए। संवेदनशील माने जाने वाले शाहजहांपुर के लाट साहब और बरेली में राम बरात के जुलूस की तैयारी के साथ होली स्थलों की निगरानी के लिए कमेटी बनाकर उसमें इलाके के चौकीदार को शामिल कराने और बीट सिपाही को उसके संपर्क में रखने की हिदायत दी। आईजी ने पंचायत चुनाव के चलते ऑपरेशन डंका दोबारा शुरू करने और महिला अपराधों पर गंभीरता से काम करने के भी निर्देश दिए। बदायूं में आठ वर्ष के बच्चे की हत्या और बरेली में हत्या के एक मामले में अब तक शिनाख्त न होने पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
एडीजी ने माफिया की संपत्ति जब्त करने के दिए निर्देश
बरेली। आईजी के बाद एडीजी अविनाश चंद्र ने भी जोन कार्यालय पर रेंज के सभी कप्तानों के साथ बैठक की। उन्होंने कप्तानों से शराब, भूमि, खनन समेत सभी तरह के माफिया को चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि माफिया की संपत्ति चिह्नित कर उसे भी अटैच किया जाए। इसके अलावा पंचायत चुनाव को लेकर निरोधात्मक कार्रवाई करने के साथ ही पुराने मामलों की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में लाट साहब के जुलूस, बरेली में राम बरात की तैयारी को कहा बरेली। आईजी ने शुक्रवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जिलों के कप्तानों को हत्या, लूट और चोरी की साल भर से अनसुलझी घटनाओं का खुलासा करने को कहा। उन्होंने बरेली में राम बरात और शाहजहांपुर में लाट साहब के जुलूस की भी तैयारियां करने का निर्देश दिया।